साल 2025 में ही क्यों हो रहे हैं आग से जुड़े हादसे? जानें बढ़ती घटनाओं के पीछे का ज्योतिषीय कारण

साल 2025 मंगल का साल है। अगर आप अंक शास्त्र के हिसाब से 2025 को जोड़ेंगे तो 2+0+2+5= 9 अंक बनेगा और अंक शास्त्र में 09 नंबर मंगल से जोड़ा जाता है। अब ऐसे में आपने देखा होगा कि इस साल कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं, जो आग से जुड़ी हैं। अब ऐसे में साल 2025 में आग की इतना घटनाएं क्यों हो रही है और ज्योतिष शास्त्र में इसका क्या संबंध है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
ahmedabad plane crash to kedarnath helicopter mishap why the fire accidents happen in 2025 know the astrological reason

इस साल 2025 में कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं, जो व्यक्ति के दिल को झकझोर कर रख देती है। यह घटनाएं जितनी भी हुईं हैं। वह सभी आग से जुड़ी हुई है। देश से लेकर विदेश तक आग की घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गवाईं हैं। अगर अंक शास्त्र के हिसाब से बात किया जाए तो यह साल 2025 को जोड़कर 9 अंक बन रहा है और यह 9 अंक मंगल से जुड़ा हुआ है। मंगल ग्रह को उग्र और क्रोध से भरा माना गया है। इसलिए अगर जिस भी जातक की कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर होती है। उसे मंगल को सही स्थिति में लाने के लिए ज्योतिष संबंधित उपाय भी किए जाते हैं। 2025 मंगल के इस साल में आखिर आज से जुड़ी यह घटनाएं क्यों हो रही है। इसे लेकर ज्योतिषीय कारण क्या है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

साल 2025 में महाकुंभ मेले क्षेत्र में गैस लीक की घटना

images (7)

इस साल 2025 में महाकुंभ के दौरान आग से जुड़ी घटना सामने आई थी। आपको बता दें, प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के सेक्टर 19 में आग लगने की खबर आई थी। यह घटना 07 फरवरी 2025 की है। इस दौरान कई श्रद्धालु कुंभ स्नान करने के लिए देश-विदेश से आए थे।

साल 2025 में लोस एंजल्स में आग से जुड़ा हादसा

l14620250113172650

साल 2025 की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में जंगल आग लगी थी, जिसे पैलिसेड्स फायर कहा गया था। यह आग जनवरी महीने में लगी थी। आपको बता दें, इसे कैलिफोर्निया के इतिहास की तीसरी सबसे विनाशकारी आग माना जाता है।

साल 2025 में अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा

684edab92b8d2-ahmedabad-plane-crash-153739663-16x9

अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुई एअर इंडिया की विमान दुर्घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। लंदन जा रहा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान फ्लाइट AI 171 अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयावह हादसे में विमान में सवार यात्रियों के साथ-साथ क्रू मेंबर्स की जान चली गई।

साल 2025 में केदारनाथ हैलीकॉप्टर क्रैश हादसा

images (8)

15 जून 2025 को गौरीकुंड के पास एक हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सात लोगों की जान चली गई। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा था। दुर्घटना की वजह खराब मौसम और तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

साल 2025 में द्वारका में भीषण आग हादसा

10_06_2025-delhi_fire_10_23960148

द्वारका के सेक्टर 13 स्थित शाबाद अपार्टमेंट्स में एक बहुमंजिला इमारत की 9वीं और 10वीं मंजिल पर आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।

इसे जरूर पढ़ें - Mangal Saal 2025: मंगल के इस साल में क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए?

मंगल के इस साल 2025 में क्यों हो रहे हैं आग से जुड़े हादसे ?

mangal-ka-saal-2025-year-of-mars-what-to-do-and-avoid-1736503524260

7 जून से 28 जुलाई 2025 तक, जब मंगल सिंह राशि में केतु के साथ 'अंगारक योग'है। जो ज्योतिषीय रूप से दुर्घटनाओं, आग से संबंधित, विस्फोटों और तकनीकी खराबी जैसी घटनाओं के बढ़ने की आशंका है, खासकर अग्नि तत्व की सिंह राशि में इन ग्रहों की युति के कारण ऐसी घटनाओं की तीव्रता और भी बढ़ सकती है। इसलिए इस दौरान यात्रा करना पड़े तो आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपने ईष्टदेव की पूजा-अर्चना करें।

इसे जरूर पढ़ें - Mangal Saal 2025 Upay: नए साल में मंगल ग्रह से जुड़ी ये चीजें ले आएं घर, मिलेंगे कई लाभ

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP