हर दिन एक सा नहीं होता है। हो सकता है कि आज का दिन बहुत अच्छा रहा हो, मगर कला का दिन कुछ नया और चुनौतीपूर्ण लेकर आ सकता है। ऐसे में आपको अपने दिन को आसान बनाने के लिए पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताए गया आजका राशिफल जरूर पढ़ना चाहिए। इसे पढ़कर आप जान पाएंगी कि आपको आज की चुनौतियों का सामना कैसे करना है और कैसे अपने दिन को बेहतर बनाना है।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज का दिन आपके मन और अहंकार के बीच खींचतान का हो सकता है। कई बार आपका दिल कुछ और करने को कहेगा, लेकिन दिमाग आपको किसी और दिशा में ले जाएगा। ऐसे में, अपने परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इससे आपके मन को शांति मिलेगी और तनाव कम होगा। आपके मन में नए-नए विचार भी आ सकते हैं। हो सकता है आप किसी नए काम की योजना बनाएं या कोई पुराना सपना फिर से पूरा करने का मन करें।
उपाय: सुबह सूरज निकलने के समय तांबे के लोटे में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर सूर्य देव को जल चढ़ाएं और "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का 11 बार जाप करें।
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज आपका मन अपने घर को सजाने या उसमें कुछ नया जोड़ने का हो सकता है। अगर आपका कोई पुराना काम अधूरा पड़ा था, तो आज उसे पूरा करने का मौका मिल सकता है। आपका मूड आज काफी अच्छा रहेगा और आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। कुल मिलाकर, आज का दिन आपके लिए थोड़ा आरामदायक और सुखद हो सकता है।
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज आपके मन में भावनाएं बहुत प्रबल रहेंगी। आपको कोई चीज़ खरीदने की बहुत ज्यादा इच्छा हो सकती है, लेकिन कोई भी खर्च करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें।आपकी मां या मां जैसी किसी महिला के साथ आपका जुड़ाव बढ़ेगा। उनसे बात करने से आपका मन हल्का और खुश महसूस करेगा।
उपाय: एक चांदी का सिक्का जल में प्रवाहित करें और “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का जाप करें।
मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी से रहने का होगा। पुराने दस्तावेज़ या कागजात से जुड़ा काम समय पर निपटाएं। पैतृक संपत्ति को लेकर बात बन सकती है। पारिवारिक सलाह फायदेमंद रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें और 'ॐ सोमाय नमः, मंत्र पढ़ें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज आपकी मौजूदगी दूसरों को प्रेरणा दे सकती है। आपको कोई ज़रूरी वादा पूरा करना पड़ सकता है – चाहे वह घर से जुड़ा हो या काम से। आज आपको थोड़ा आलस आ सकता है, लेकिन खुद को प्रेरित करें। दिन को ज्यादा से ज्यादा उपयोगी बनाने की कोशिश करें।
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
आज आपको ध्यान और कड़ी मेहनत की जरूरत है। किसी दस्तावेज़ या कानूनी कागज़ से जुड़ा कोई मामला आज हल हो सकता है। आपका हाजमा थोड़ा बिगड़ सकता है, इसलिए खाने-पीने में सावधानी बरतें।
उपाय: तुलसी के पौधे पर दीपक जलाएं और “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
आज आपकी प्रेम संबंधों में मधुरता आ सकती है। जो लोग फैशन, कला या सुंदरता से जुड़े काम करते हैं, उन्हें आज तारीफ मिल सकती है।आज आपका मन खुद को थोड़ा लाड़-प्यार करने का करेगा जैसे कुछ अच्छा खरीदना, स्पा लेना या घूमने जाना।
उपाय: मां दुर्गा को गुलाब और इत्र चढ़ाएं और “ॐ चामुण्डायै नमः” मंत्र का जाप करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
कोई पुरानी याद आज आपके दिल को भावुक कर सकती है। ऐसे में, घर के बड़े-बुजुर्गों से बात करना आपको राहत देगा। आपका मन थोड़ा भारी महसूस हो सकता है, इसलिए अकेले रहने से बचें। किसी अपने के साथ समय बिताएं।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं और “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
आज आपकी यात्रा या आध्यात्मिकता से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। ध्यान और योग में आपका मन लगेगा और आपको अंदर से शांति मिलेगी। आपकी सोच में गहराई आएगी। जीवन से जुड़े कुछ बड़े सवालों के जवाब आपको मिल सकते हैं।
उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं और “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। आपको घर के खर्चों को लेकर काफी सोच-विचार करना पड़ेगा। आराम का समय आपको कम मिलेगा। तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य और संयम से काम लें। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना बहुत जरूरी है।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।
मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आपके दिमाग में आज बहुत सारे नए विचार चल रहे होंगे। लेकिन इन विचारों में असली स्पष्टता आपको शाम तक ही मिलेगी। कोई दोस्त आपकी मदद कर सकता है और आप अपनी रचनात्मकता (क्रिएटिविटी) का अच्छा इस्तेमाल कर पाएंगे।
उपाय: शनि मंदिर में काले तिल चढ़ाएं और “ॐ नीलांजन समाभासं” मंत्र का जाप करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
आज आपकी आत्मिक शक्ति बढ़ेगी। आप ध्यान, लेखन या कला जैसे कार्यों से जुड़ सकते हैं। आपका कोई पुराना सपना फिर से सामने आ सकता है। आज आपका मन शांत रहेगा और आपको एक नई दिशा में सोचने की प्रेरणा मिलेगी।
उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों