Aaj Ka Rashifal 13 June 2025: आज इन 3 राशि के जाताकों को होगा धन लाभ, वहीं 2 को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, आप भी जान लें अपना आज का राशिफल

जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल। किन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ और किन 2 को नौकरी में प्रमोशन? अपने प्रेम, स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक स्थिति का हाल भी जानें।
image

अपना दिन बेहतर बनाना तो हर कोई चाहता है, मगर हर दिन गृह और नक्षत्रों की स्थिति एक सही नहीं होती है। मगर इनकी दशा के बारे में हमें पहले ही पता चल जाए तो हम इसके उपाय और अपने दिन को बेहतर बनने के लिए कुछ विशेष कर सकते हैं। ऐसे में पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा की गईं भविष्‍यवाणियां हमारे लिए मददगार साबित हो सकती हैं। अगर आप जानना चाहती हैं कि आज आपका भविष्‍य क्‍या है और आपके साथ क्‍या-क्‍या हो सकता है, तो अपना राशिफल पढ़ें।

आज का राशिफल - मेष राशि

aries zodiac  horoscope

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन चार्म और अट्रैक्शन से भरा रहेगा। आपके ये गुण आपके पक्ष में काम करेंगे, जिससे नए संबंध बनने की अच्छी संभावना है। अगर आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो आज उसके वापस मिलने की उम्मीद है। इस दिन आपको सेल्फ-लव को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। अपनी ज़रूरतों और इच्छाओं का ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल, गुलाबी
शुभ अंक: 9
उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाब का इत्र चढ़ाएं और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 108 बार जाप करें। इससे धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज फाइनेंशियल मैटर में पूरी क्लैरिटी मिलेगी। जो काम किसी वजह से रुका हुआ था, वह आज आगे बढ़ेगा और पूरा होने की ओर बढ़ेगा। करियर में ग्रोथ के स्पष्ट संकेत दिखेंगे, जिससे आपको आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, आज आपका मन थोड़ा आराम चाहता है, इसलिए काम के साथ थोड़ा आराम भी ज़रूर करें।

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
उपाय: अपने घर में शंख से माता लक्ष्मी का पूजन करें। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आएगी। साथ ही, गुड़-चना दान करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों का आज मन बहुत एक्टिव रहेगा। यह नए आइडियाज और प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने का बेहतरीन समय है। आपका दिमाग रचनात्मकता से भरा रहेगा। लेकिन, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि बिना उचित प्लानिंग के एग्जीक्यूशन ठीक नहीं होगा। इसलिए, कोई भी काम शुरू करने से पहले अच्छी योजना जरूर बनाएं।

शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 5
उपाय: हरे रंग की मिठाई गाय को खिलाएं। इससे आपका गुरु ग्रह मजबूत होगा और शुभ फल मिलेंगे। साथ ही, बुधवार को अपने घर में या किसी पवित्र स्थान पर तुलसी का पौधा लगाएं।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज इमोशंसका असर उनके काम पर पड़ सकता है। हो सकता है आप थोड़े भावुक महसूस करें, जिसका प्रभाव आपके प्रोफेशनल जीवन पर दिखे। आपको घर-परिवार से पूरा सपोर्टमिलेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी।

शुभ रंग: चांदी जैसा ग्रे
शुभ अंक: 2
उपाय: सफेद चंदन से शिवलिंग पर तिलक करें और जल में चावल डालकर अर्पित करें। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा और मन शांत रहेगा।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

leo zodiac horoscope

सिंह राशि के जातकों को आज शो-ऑफ से बचना चाहिए। क्योंकि आपकी इनर कॉन्फिडेंस ज्यादा मायने रखता है। दिखावे से बचें और अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें। सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते या किसी से बात करते समय सावधानी रखें।

शुभ रंग: गोल्डन (सुनहरा)
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य देव को मिश्री मिले जल से अर्घ्य दें। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सभी कार्य सफल होंगे। साथ ही, गाय को रोटी खिलाएं, यह आपके लिए पुण्यदायक होगा।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज ऑफिस में प्रशंसा मिल सकता है। आपके काम को सराहा जाएगा। अपने काम में फोकस और स्पष्टता से काम करें। इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर डिसिप्लिंड रहें, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज की गई कोई छोटी यात्रा आपके लिए सफल रहेगी और आपको लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें। इससे आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। साथ ही, “ॐ गं गणपतये नमः” का 108 बार जाप करें।

कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

तुला राशि के जातकों की लव लाइफ आज सक्रिय रहेगी। किसी स्पेशल व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। जो लोग ब्यूटी और फैशन से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज फायदा होने की प्रबल संभावना है। यह उनके व्यापार या करियर के लिए अच्छा दिन है। अपने आकर्षण का इस्तेमाल करें।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
उपाय: दर्पणपर इत्र छिड़ककर मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सौंदर्य की वृद्धि होगी। साथ ही, शुक्रवार को सफेद मिठाई दान करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के पुराने पेंडिंग काम आज पूरे होंगे। यह आपके लिए राहत की बात होगी। अपने इमोशनल बैलेंस को बनाए रखें। आज पास्ट की कोई बात उभर सकती है, लेकिन आपको उसे शांत और धैर्यपूर्वक हैंडल करना होगा। भावनाओं में बहने से बचें।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपको मानसिक शांति और शक्ति मिलेगी। साथ ही, लाल कपड़े में गुड़ बांधकर मंदिर में रखें या दान करें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius horoscope weekly

धनु राशि के जातकों की आज धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। यह आपके लिए मानसिक शांति लाएगा। ट्रैवल से आपको शांति मिलेगा, इसलिए अगर संभव हो तो छोटी यात्रा पर जाएं। आज आपको कोई नई दिशा मिल सकती है, बस उस पर भरोसा रखें। अपने अंतर्ज्ञान पर ध्यान दें।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा और शुभ फल मिलेंगे। साथ ही, “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

मकर राशि के लोगों का आज वर्कलोड बढ़ सकता है, लेकिन इसका रिजल्ट (परिणाम) अच्छा मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। टाइम मैनेजमेंट आपके लिए बहुत जरूरी है, ताकि आप सभी काम समय पर निपटा सकें। अपने सीनियर्स की सलाह मानें और तेजी से बचें। धैर्य और सूझबूझ से काम लें।

शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 5
उपाय: काले तिल और सरसों का तेल शनिदेव को चढ़ाएं। इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और आपके कष्ट दूर होंगे। साथ ही, किसी मजदूर को भोजन कराएं।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की आज ओरिजिनैलिटी की प्रशंसा की जाएगी। आपके अनोखे विचारों और काम को पहचान मिलेगी। आज आप किसी पुराने दोस्त से जुड़ सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
उपाय: शनिवार को काली उड़द और लोहे का छोटा टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें। इससे शनि दोष शांत होंगे और आपके जीवन में शांति आएगी।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

मीन राशि के लोगों के सपने और कल्पना आज हकीकत में बदल सकते हैं। आपकी रचनात्मकता और सपने आपको सफलता की ओर ले जा सकते हैं। मेडिटेशन से आपको स्पष्टता मिलेगी और आप सही निर्णय ले पाएंगे। अपने पार्टनर से आपको आज अच्छा इमोशनल सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: मंदिर में केवड़ा इत्र चढ़ाएं। इससे आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही, “ॐ नमो भगवतेमीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP