Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: आज सावन के पहले दिन किन 3 राशियों के जीवन में मच सकती है उथल-पुथल, आज का राशिफल देगा पूरी जानकारी

आज से सावन का महीना शुरू हो रहा है और यह पूरा माह भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में अगर आपको आज के पूरे दिन की जानकारी मिल जाए तो समय आपके अनुकूल हो सकता है। आइए जानें यहां सभी राशियों के राशिफल के बारे में।
image

जीवन में समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है और परिवर्तन प्रकृति का नियम होता है। ऐसे ही हर दिन जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं और उन बदलावों के साथ ही हमें आगे बढ़ना पड़ता है। बारह राशियों के जीवन में रोज कुछ नए मोड़ आते हैं और उनकी जानकारी हमें पहले से राशिफल की सहायता से मिल सकती है। ज्योतिष का ये राशिफल आपको वर्तमान के साथ भविष्य के बारे में भी जानकारी दे सकता है। अगर आप भी अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए 11 जुलाई यानी कि सावन के पहले दिन के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहती हैं, तो यहां ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें आज का राशिफल विस्तार से।

आज का राशिफल - मेष राशि

आज आप दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आपका आकर्षक व्यक्तित्व और बोल्ड अंदाज लोगों को प्रभावित करेगा। किसी करीबी दोस्त के साथ रिश्ता और मजबूत होगा।
उपाय: माता लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें और 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप 11 बार करें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

aries zodiac horoscope

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज आपको पैसों को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार में कोई सुखद आयोजन हो सकता है।
उपाय: मां अन्नपूर्णा को गुड़ और गेहूं अर्पित करें और 'ॐ अन्नपूर्णा नमः' मंत्र पढ़ें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

आज के दिन आपकी बुद्धिमत्ता आपको जटिल परिस्थितियों से निपटने में मदद करेगी। छोटी यात्रा या ऑनलाइन मीटिंग आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का जप करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

cancer zodiac horoscope

आज आपको मानसिक शांति के लिए खुद को थोड़ा अलग रहने की जरूरत है। संगीत या जल-ध्यान से आपको लाभ होगा। मां के साथ जुड़ाव आपको भावनात्मक सुख देगा।
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें और 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र पढ़ें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

आज के दिन आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी जी दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। आप किसी ऐसी जगह हिस्सा लेने में सफल होंगे जहां आपकी अलग पहचान सामने आ सकती है।
उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र पढ़ें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज का दिन काम को सुधारने पर ध्यान देने के लिए उपयुक्त है। किसी महिला सहयोगी से आपको मदद मिल सकती है।
उपाय: श्रीहरि विष्णु को तुलसी अर्पित करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र 11 बार पढ़ें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

आज के दिन आपकी सुंदरता और संतुलन प्रकृति लोगों को आकर्षित करेगी। फैशन, मेकअप या डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आप इस दिशा में अपना करियर बना सकती हैं।
उपाय: मां दुर्गा को इत्र व सफेद फूल चढ़ाएं और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः' मंत्र पढ़ें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

scorpio zodiac horoscope

आज आपको गहरे भावनात्मक संबंध बनाने की संभावना है। ध्यान या गुप्त चिंतन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर आपको स्पष्टता मिलेगी।
उपाय: शिवलिंग पर लाल चंदन चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

आज आपके लिए लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। कोई नयी चीज सीखने और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। कोई पुस्तक या गुरु आपके जीवन को बदल सकता है।
उपाय: गुरु बृहस्पति को पीले फूल चढ़ाएं और 'ॐ बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

capricorn zodiac horoscope

आज का दिन व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए उपयुक्त है। वर्कप्लेस में अपने सीनियर से सलाह लेना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
उपाय: शनिदेव को तिल, तेल व काले वस्त्र अर्पित करें और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र पढ़ें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज का दिन कुछ नए लोगों और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का है। कोई नया संपर्क आपके लिए दीर्घकालिक लाभकारी हो सकता है।
उपाय: पीपल के पेड़ को जल दें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आज का दिन आपके लिए आत्म-विचार और रचनात्मकता का है। यह आपकी कल्पनाशीलता और आंतरिक दुनिया को समझने का समय है। कोई सपना या संकेत आपको जीवन में मार्गदर्शन दे सकता है और आप अपने आंतरिक मन को समझने के लिए समय निकालेंगे।
उपाय: शिवलिंग पर इत्र व जल चढ़ाकर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इस राशिफल से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP