Aaj Ka Rashifal 02 July: वृषभ राशि के लोगों को हो सकती है धन हानि, तो धनु को मिलेगा भाग्य का साथ...जानें आज का राशिफल

आज 2 जुलाई का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है और आप किन उपायों से अपने जीवन को अधिक सकारात्मक बना सकती हैं, इस बारे में विस्तार से जानने के लिए आज का राशिफल अवश्य पढ़ें। आपका राशिफल आपको ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभावों के बारे में जानकारी देगा, जिससे आप अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बना सकेंगी।
image

हम सभी जानना चाहते हैं कि हमारा आज का दिन कैसा रहेगा, करियर में क्या नए मोड़ आएंगे, और जीवन में कौन से बदलाव होने वाले हैं। इन सभी सवालों के जवाब ढूंढना आसान नहीं होता, लेकिन ज्योतिष के राशिफल से आप अपने भविष्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, तो पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें आज का राशिफल विस्तार से। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के संयोग से बनने वाले विभिन्न योग आपके दिन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं, यह जानकर आप अपने भविष्य की बेहतर योजनाएं बना सकते हैं।

आज का राशिफल - मेष राशि

आज के दिन आपकी बौद्धिक क्षमता उजागर हो सकती है। आज आप किसी योजना को व्यवस्थित करने में आप सफल रहेंगे। इस दौरान छोटी यात्राएं आपको लाभ देंगी। आज के दिन भाई-बहन से सहयोग मिलेगा।
उपाय: विष्णु जी को तुलसी दल चढ़ाकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 21 बार जाप करें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

aries zodiac  horoscope

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज के दिन आप आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। आज आपके जीवन में धन लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आज आप घर से जुड़ी कुछ चीजों की खरीदारी कर सकती हैं।
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल गट्टा अर्पित करें और 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल लोगों से जोड़ने में मदद करेगी। आपको नए संपर्कों से लाभ हो सकता है और भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।
उपाय: पक्षियों को हरे दाने खिलाएं और 'ॐ नमः भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

आज के दिन आपका मन भावुक बना रहेगा और आप किसी पुरानी याद में डूब सकती हैं। मन की शांति के लिए ध्यान या पूजा करें। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें और 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

leo zodiac horoscope

आज के दिन लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी। आज आपको कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। आपके सोशल सर्कल में छवि निखरेगी। कार्यक्षेत्र में तारीफ मिल सकती है और लोग आपको आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
उपाय: सूर्य को जल में रोली मिलाकर चढ़ाएं और 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र 11 बार पढ़ें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज का दिन आत्म-अवलोकन का और सुधार का समय है। आपके लिए छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है। आज के दिन आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और 'ॐ नारायणाय नमः' मंत्र का जाप करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

आज के दिन आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। घर या workspace की सजावट में रुचि रहेगी। beauty, fashion, arts से जुड़े लोगों को आज फायदा हो सकता है।
उपाय: मां दुर्गा को इत्र व गुलाब अर्पित करें और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः' मंत्र पढ़ें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज के दिन आप गंभीर सोच के साथ निर्णय लेंगे जो आगे चलकर आपके लिए फलदायी होगा। आज के दिन आपके पुराने रहस्य या रुकावटों का समाधान मिलने के संकेत हैं।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें और “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का जप करें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius horoscope today

आज के दिन आपको धार्मिक चिंतन और मार्गदर्शन मिलेगा। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा की योजना बन सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी गुरु से मिलना संभावित है।
उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं और 'ॐ बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जपें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

आज का दिन आपकी नई योजनाओं के लिए उपयुक्त है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। वर्कप्लेस पर अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र 11 बार बोलें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज के दिन आइडिया और इनोवेशन से भरा दिन होगा। टीम वर्क से आपको लाभ मिलेगा में आपका सुझाव सराहा जाएगा। आपकी सोच में ताजगी आएगी। उपाय: शनि मंदिर में काले तिल चढ़ाएं और 'ॐ वं वरेण्याय नमः' मंत्र का जप करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

pisces zodiac horoscope

आज के दिन आपकी भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन आपको उन्हें एक साथ करने की जरूरत है। लेखन, संगीत या ध्यान से मानसिक संतुलन मिलेगा।
उपाय: शिवलिंग पर इत्र मिश्रित जल अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जपें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मेष राशि में चंद्रमा होने का क्या प्रभाव होता है?

    अक्सर कठिन समय में साहस रखना, इन व्यक्तियों के लिए अत्यधिक लाभदायक और प्राणपोषक साबित होता है। इसके अलावा, मेष राशि वाले व्यक्ति यात्रा करना पसंद करते हैं और श्रेष्ठ बने रहते हैं। पूर्णिमा के दौरान और भी उत्तम और असाधारण परिणाम प्राप्त होते हैं।
  • मेष लग्न के इष्ट देव कौन हैं?

    ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का ग्रह मंगल होता है। इस ग्रह के इष्ट देव हनुमानजी हैं और यदि बजरंगबली की आराधना करेंगे तो आपके जीवन में आ रही समस्त समस्याओं का अंत हो जाएगा। इसके लिए रोज ऊं हनुमते नमः मंत्र का जाप करने से आर्थिक और वित्तीय लाभ होगा।