Aaj Ka Panchang 9 August 2025: रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने से लेकर उपायों और मंत्रों का जाप के लिए देखें आज का पंचांग, नहीं रहेगा भद्रा का साया

आइए इस लेख में आज यानी कि 09 अगस्त शनिवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आज किस मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ हो सकता है और व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। 
aaj ka panchang 9 august 2025 raksha bandhan shubh muhurat remedies mantras know in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो इस दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा करने से लाभ हो सकता है। वहीं आज भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। वहीं आज सौभाग्य योग बन रहा है और श्रवण नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में राखी बांधना शुभ माना जाता है। साथ ही आज शनिदेव की पूजा किस समय करने उत्तम फलदायी है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पंचांग 09 अगस्त 2025

raksha_bandhan_muhurat_9_August_1754308074953_1754308075477

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष पूर्णिमा तिथि श्रवण नक्षत्र शनिवार सौभाग्य योग बालव और बव

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 09 अगस्त 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 09 अगस्त 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक
अमृत काल सुबह 03 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 14 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 08 अगस्त 2025

राहु काल सुबह 09 बजकर 18 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 06 बजकर 04 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक
यमगंड दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 46 मिनट तक
दिशाशूल पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त सुबह 07 बजकर 48 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 39 मिनट तक

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2025

  • राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त- 9 अगस्त को सुबह 5:21 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा।
  • सौभाग्य योग- यह योग सुबह से लेकर 10 अगस्त को तड़के 2:15 बजे तक रहेगा।

आज पर्व और त्योहार 09 अगस्त 2025

what-bhog-should-not-be-offered-to-shanidev-1732270704975

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। वहीं शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है और उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। बहनें इस दिन भाई को शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधें।

आज के शनिवार के उपाय 09 अगस्त 2025

  • शनिवार के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करें। शनि मंदिरों में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। यह मंत्र शनि के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायक है।
  • शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पीपल में सभी देवी-देवताओं का वास होता है और शनिदेव भी इससे प्रसन्न होते हैं। दीपक जलाने के बाद पीपल की सात परिक्रमा करें।
  • शनिदेव, हनुमान जी के भक्तों को कभी परेशान नहीं करते। इसलिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना शनि के अशुभ प्रभावों को दूर करने में बहुत प्रभावी है।
  • शनिवार को काले तिल, उड़द दाल, सरसों का तेल, काला कपड़ा, लोहे की वस्तुएं या जूते-चप्पल का दान करना चाहिए। यह दान किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को करें। दान से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी परेशानियों को कम करते हैं।
  • शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए। हालांकि, इस दिन लोहे का दान करना शुभ माना जाता है।

आज शनिवार के खास मंत्र 09 अगस्त 2025

  • ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नम
  • ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्रवन्तु
  • नमः कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठनिभाय च।
  • नमः कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नमः॥
  • ॐ शनैश्चराय नमः॥
  • ॐ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः॥
  • ॐ हं हनुमते नमः॥

09 अगस्त 2025 आज के पंचांग का महत्व

plants-for-shani

हिंदू पंचांग के अनुसार आज शनिवार के दिन विधिवत रूप से शनिदेव की पूजा करने से लाभ हो सकता है और व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। इस दिन राखी शुभ मुहूर्त में ही बांधें और दान-पुण्य करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP