Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

Aaj Ka Panchang 4 June 2026: चतुर्थी तिथि पर बन रहे हैं शुक्ल योग का शुभ संयोग, भगवान विष्णु की उपासना के लिए जानें आज का पंचांग

चतुर्थी तिथि पर बन रहाहै शुक्ल योग ऐसे में आप भी भगवान विष्णु का पूजन करने के लिए पंचांग देख सकती हैं और पूजा का फल प्राप्त कर सकती हैं।
Updated:- 2026-06-04, 07:00 IST
image

आज गुरुवार, 04 जून 2026 का दिन धर्म, ज्ञान, बुद्धि और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। द्वितीय ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज रात्रि 11:33 बजे तक रहेगी। चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश को समर्पित मानी जाती है और आज गणेश चतुर्थी व्रत का पारण एवं पूजन विशेष फलदायी रहेगा। आज प्रातः से रात्रि 03:42 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। यह नक्षत्र स्थिर सफलता, नेतृत्व क्षमता, यश और दीर्घकालिक उपलब्धियों का प्रतीक माना जाता है। वहीं सुबह 09:01 बजे तक शुक्ल योग रहेगा, जो शुभ कार्यों, पूजा-पाठ, शिक्षा, व्यापार और नए संकल्पों के लिए अत्यंत अनुकूल माना गया है। गुरुवार का दिन स्वयं देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है, इसलिए आज धर्म-कर्म, गुरु सेवा और भगवान विष्णु की उपासना का विशेष महत्व रहेगा। आइए, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानते हैं आज के पंचांग का महत्व और दिन को सफल बनाने वाले विशेष उपाय।

2 - 2026-06-03T100202.581

आज का पंचांग-4 जून 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
चतुर्थी (रात्रि 11:33 तक) उत्तराषाढ़ा गुरुवार    शुक्ल विष्टि

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 4 जून 2026

प्रहर  समय
सूर्योदय  सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर होगा
सूर्यास्त शाम 06 बजकर 53 मिनट पर होगा
चंद्रोदय रात्रि 10 बजकर 15 मिनट पर होगा
चंद्रास्त सुबह 08 बजकर 22 मिनट पर होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 4 जून 2026   

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त   (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 03 बजकर 37 मिनट से 04 बजकर 25 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त (शुभ कार्यों का समय) सुबह 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त  शाम 06 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक 

आज का अशुभ मुहूर्त 4 जून 2026

मुहूर्त नाम  मुहूर्त समय 
राहु काल दोपहर 01 बजकर 47 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक
यमगंड  सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक
गुलिक काल काल सुबह 08 बजकर 42 मिनट से 10 बजकर 24 मिनट तक

गुरुवार के दिन राहु काल दोपहर में पड़ता है। इस समय नए निवेश, धार्मिक यात्रा या महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णयों से बचना चाहिए। यदि कोई आवश्यक कार्य करना हो तो भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

आज के दिन का विस्तृत महत्त्व

चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की प्रिय तिथि मानी जाती है। इस तिथि पर गणपति की उपासना करने से जीवन के विघ्न, बाधाएं और मानसिक तनाव दूर होते हैं। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में विजय और स्थिर सफलता प्रदान करने वाला नक्षत्र माना गया है। यह नक्षत्र व्यक्ति को धैर्य, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। गुरुवार के दिन इसका प्रभाव धर्म, ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति को और अधिक बल प्रदान करता है। जो लोग लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला हो सकता है।

आज के दिन का विशेष संयोग

चतुर्थी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। शुक्ल योग व्यक्ति के जीवन में शुभ अवसरों की वृद्धि करता है जबकि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र स्थायी उपलब्धियों और सम्मान का कारक माना गया है। गणेश जी की कृपा और बृहस्पति के प्रभाव से आज बुद्धि, ज्ञान और निर्णय क्षमता में वृद्धि होने की संभावना रहती है। विद्यार्थियों, शिक्षकों, सलाहकारों, धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों और व्यवसायियों के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभकारी माना जाएगा।

1 - 2026-06-03T100205.194

आज का विशेष उपाय:

  • प्रातः स्नान के बाद भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
  • भगवान विष्णु को पीले पुष्प और हल्दी मिश्रित जल अर्पित करें।
  • किसी ब्राह्मण, गुरु या जरूरतमंद व्यक्ति को पीली वस्तु का दान करें।
  • घर के पूजा स्थल में घी का दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम या गणेश चालीसा का पाठ करें।
  • शाम के समय किसी गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।