
पंचांग के अनुसार 25 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी और इस दिन मंगलवार है। यह तिथि विशेष रूप से विवाह पंचमी के रूप में मनाई जाती है क्योंकि इसी दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था, इसलिए यह दिन वैवाहिक सुख और विवाह से जुड़े कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा जो सफलता और स्थायीत्व देने वाला माना जाता है तथा वृद्धि योग रहेगा जो शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए बहुत अच्छा होता है। ऐसे में आइये जानते हैं एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।
| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी (शाम 04:36 PM तक)/षष्ठी | उत्तराषाढ़ा | मंगलवार | वृद्धि | बालव |

| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06:50 बजे |
| सूर्यास्त | शाम 05:25 बजे |
| चंद्रोदय | सुबह 10:49 बजे |
| चंद्रास्त | रात 09:25 बजे |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05:01 AM से सुबह 05:56 AM तक |
| अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11:47 AM से दोपहर 12:29 PM तक |
| गोधुली मुहूर्त | शाम 05:22 PM से शाम 05:49 PM तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 01:54 PM से दोपहर 02:37 PM तक |
| अमृत काल | सुबह 08:35 AM से सुबह 10:07 AM तक |
| निशिता मुहूर्त | रात 11:39 PM से रात 12:34 AM तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | दोपहर 02:47 PM से शाम 04:07 PM तक |
| गुलिक काल | दोपहर 12:12 PM से दोपहर 01:32 PM तक |
| यमगंड | सुबह 09:31 AM से सुबह 10:51 AM तक |
| दुर्मुहूर्त (पहला भाग) | सुबह 09:07 AM से सुबह 09:49 AM तक |
| दुर्मुहूर्त (दूसरा भाग) | रात 10:44 PM से रात 11:39 PM तक |

पंचांग के अनुसार 25 नवंबर 2025 को सबसे महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार विवाह पंचमी है। यह दिन भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में पूरे भारत और नेपाल में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से अयोध्या और जनकपुर (नेपाल) में धूमधाम से उत्सव आयोजित किए जाते हैं। इस तिथि को अविवाहित युवक-युवतियों द्वारा मनचाहा जीवनसाथी पाने और विवाहित जोड़ों द्वारा सुखी दांपत्य जीवन के लिए राम-सीता का पूजन किया जाता है।
25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी होने के कारण यह दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा के लिए अति विशेष है, इसलिए इस दिन वैवाहिक जीवन में सुख-शांति लाने के लिए राम-सीता का पूजन करें और 'श्री राम जानकी वल्लभो विजयते' मंत्र का जाप करें। साथ ही, यह दिन मंगलवार है इसलिए हनुमान जी को सिंदूर और गुड़-चने का भोग लगाकर, हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
इसे भी पढ़ें-
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।