image

Aaj Ka Choghadiya 25 November 2025: नए घर में करनी है सामान की शिफ्टिंग, देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

 नए घर में सामान को शिफ्ट करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप सही चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखें। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही आप सही समय पर घर में शिफ्ट हो पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-11-25, 07:08 IST

नए घर में जाने का मन हर किसी का होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही समय का खास ध्यान रखें। इसके लिए आप चौघड़िया मुहूर्त को भी देख सकती हैं। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी द्वारा कई सारे मुहूर्त के बारे में जानकारी शेयर की है। जिसे देखकर आप भी घर का सामान शिफ्ट कर सकती हैं और अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ा सकती हैं। आइए आर्टिकल में बताते हैं चौघड़िया मुहूर्त जो अच्छे हैं, ताकि आपके कार्य सही समय पर पूरे हो सके।

1 - 2025-11-24T124131.755

आज का चौघड़िया मुहूर्त 25 नवंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
रोग  सुबह 06:51 बजे से सुबह 08:10
उद्वेग सुबह 08:10 बजे से सुबह 09:29
चर सुबह 09:29 बजे से सुबह 10:48
लाभ  सुबह 10:48 बजे से दोपहर 12:08

 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • रोग : यह चौघड़िया स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों, संघर्ष या विवाद से जुड़ा है। किसी भी शुभ कार्य, महत्वपूर्ण बैठक या यात्रा की शुरुआत इस समय में नहीं करनी चाहिए।
  • उद्वेग : यह समय भी अशुभ माना जाता है। इस दौरान किए गए कार्यों में निराशा, तनाव या परेशानी हो सकती है। हालांकि, सरकारी या प्रशासनिक कार्यों को इस समय में किया जा सकता है।
  • चर : यह कालखंड यात्रा, वाहनों की खरीद-फरोख्त, और गतिशील प्रकृति के कार्यों के लिए शुभ है। यह कार्य को गति और सामान्य सफलता देता है।
  • लाभ: यह समय व्यापार, वित्तीय लेन-देन, नए व्यावसायिक संबंधों को शुरू करने और धन-लाभ से जुड़े सभी कार्यों के लिए अति शुभ है। यह मुहूर्त समृद्धि और सफलता लाता है।

25 नवंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • अमृत : दोपहर 12:08 बजे से दोपहर 01:27 बजे तक है। यह सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। पूजा-पाठ, नींव रखने, या किसी भी नए महत्वपूर्ण कार्य को इस समय में शुरू करने से उत्कृष्ट और स्थायी सफलता मिलती है।
  • काल : दोपहर 01:27 बजे से दोपहर 02:46 बजे तक है। यह समय अशुभ होता है। 'काल' मृत्यु और हानि का प्रतीक है, इसलिए इस दौरान नए कार्य या बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए।
  • शुभ : दोपहर 02:46 बजे से शाम 04:05 बजे तक है। यह कालखंड धार्मिक कार्यों, विवाह संबंधी चर्चाओं, और मांगलिक अनुष्ठानों के लिए शुभ माना जाता है। यह कार्य में शुभता और संतोष प्रदान करता है।
  • रोग : शाम 04:05 बजे से शाम 05:24 बजे तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया अशुभ होता है। यह अवधि नकारात्मकता और संघर्ष बढ़ा सकती है, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण या संवेदनशील कार्य को टाल दें।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 25 नवंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
अमृत  शाम 05:24 बजे से शाम 07:05 बजे
चर  शाम 07:05 बजे से रात 08:46 बजे
रोग रात 08:46 बजे से रात 10:27 बजे
काल रात 10:27 बजे से देर रात 12:08 बजे

 



 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • अमृत: रात का पहला चौघड़िया सबसे शुभ होता है। इस समय में किए गए कार्य लंबे समय तक फलदायी होते हैं।
  • चर : यह समय यात्रा, गतिशीलता या किसी कार्य को धीरे-धीरे शुरू करने के लिए सामान्य शुभ है।
  • रोग : यह चौघड़िया स्वास्थ्य और विवाद के दृष्टिकोण से अशुभ है। इस अवधि में महत्वपूर्ण चर्चा या कार्य करने से बचें।
  • काल: यह अशुभ समय होता है। इससे कार्यों में देरी और बाधाएं आ सकती हैं।

2 - 2025-11-24T124133.647

25 नवंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ : देर रात 12:08 बजे से देर रात 01:49 बजे तक है। यह चौघड़िया धन-लाभ, निवेश और व्यापार संबंधी विचार-विमर्श के लिए शुभ माना जाता है।
  • उद्वेग : देर रात 01:49 बजे से सुबह 03:30 बजे तक है। यह अशुभ समय है, जो तनाव और निराशा ला सकता है।
  • शुभ : सुबह 03:30 बजे से सुबह 05:11 बजे तक है। यह धार्मिक अनुष्ठानों या पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त है, विशेषकर यदि रात्रि जागरण या कोई मंत्र जप करना हो।
  • अमृत : सुबह 05:11 बजे से सुबह 06:52 बजे तक है। रात का अंतिम और अत्यंत शुभ चौघड़िया। इस समय में किए गए कार्य अमृत समान फल देते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;