हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज रेवती नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ शोभन योग भी बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे। आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा अगर विधिवत किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अब ऐसे में आज 20 जून शुक्रवार को किस मुहूर्त में पूजा-पाठ और मां लक्ष्मी की आराधना करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज का पंचांग 20 जून 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि | रेवती नक्षत्र | शुक्रवार | शोभन योग | गर और वणिज |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 20 जून 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 45 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 11 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 01 बजकर 04 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 01 बजकर 56 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 20 जून 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 57 मिनट तक |
अमृत काल | शाम 07 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 59 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 40 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 02 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 42 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 20 जून 2025
राहु काल | सुबह 10 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक |
गुलिक काल | सुबह 07 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 07 मिनट तक |
यमगंड | दोपहर 03 बजकर 49 मिनट से लेकर 05 बजकर 30 मिनट तक |
दिशाशूल | पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | सुबह 08 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 20 जून 2025
पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज शुक्रवार का दिन है और इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकरा मिल सकता है और घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है और इस दिन मां तुलसी की पूजा भी विशेष रूप से करें।
आज शुक्रवार के उपाय 20 जून 2025
सुबह स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अपने पूजा स्थान पर देवी लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। देवी लक्ष्मी को लाल फूल,कमल के फूल, कमलगट्टे, श्रीफल, बताशे, खीर या मिश्री का भोग लगाएं। ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
लक्ष्मी चालीसा या श्री सूक्त का पाठ करें। पूजा के बाद कपूर या घी का दीपक जलाकर आरती करें।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान करें, जैसे चावल, दूध, दही, चीनी, सफेद वस्त्र या चांदी। किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद मिठाई खिलाएं। सफेद रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। शुक्रवार को खट्टी चीजें खाने से बचें, खासकर अगर आप शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं।
शाम को सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। एक छोटा सा तांबे का सिक्का या कौड़ी अपने पर्स में रखें। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।
अगर आपके वैवाहिक जीवन में समस्या है, तो पति-पत्नी दोनों मिलकर देवी लक्ष्मी की पूजा करें। शुक्रवार के दिन सफेद फूलों का दान करना प्रेम संबंधों में मधुरता लाता है। महिलाएं इस दिन श्रृंगार का सामान दान कर सकती हैं।
आज शुक्रवार के खास मंत्र 20 जून 2025
आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
ॐ शुं शुक्राय नम:
ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
ॐ अश्वध्वजाय विद्महे धनुर्हस्ताय धीमहि तन्नः शुक्रः प्रचोदयात्
ॐ रजदाभाय विद्महे भृगुसुताय धीमहि तन्नो शुक्र: प्रचोदयात्
19 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। इससे आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इस दिन गुलाबी या फिर लाल रंग की चीजों का दान करने शुभ माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों