Aaj Ka Panchang 20 July 2025: रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा के लिए बन रहे हैं शुभ योग, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 20 जुलाई रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। आइए इस लेख में विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
aaj ka panchang 20 july 2025 sunday surya dev puja muhurat shubh yog and remedies for respect

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण की दशमी तिथि है और रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से लाभ हो सकता है। साथ ही आज गण्ड योग बन रहा है और रोहिणी नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मेष राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा किस मुहूर्त में करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और आज किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 20 जुलाई 2025

image_750x_65929be15416f

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी तिथि रोहिणी नक्षत्र रविवार गण्ड योग विष्टि और बव

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 20 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 20 जुलाई 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक
अमृत काल शाम 08 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 10 बजकर 07 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बज्कर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 20 जुलाई 2025

राहु काल शाम 05 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 10 मिनट तक
गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 51 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 30 मिनट तक
यमगंड दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 02 हजकर 12 मिनट तक
दिशाशूल पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त शाम 05 बजकर 24 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 17 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 20 जुलाई 2025

ggZDy57g

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और आज रविवार का दिन भी है। यह सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से सूर्यदेव की पूजा-अर्चा करने का विधान है। इस दिन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है।

आज रविवार के उपाय 20 जुलाई 2025

  • रविवार की सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और कुमकुम डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. इस दौरान "ॐ घृणि सूर्याय नमः" या "ॐ आदित्याय नमः" मंत्र का जाप करें. यह उपाय सूर्य देव को प्रसन्न करता है और आपकी कुंडली में सूर्य को मजबूत बनाता है।
  • रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह पाठ भगवान राम ने भी रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए किया था. इसका नियमित पाठ करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, शत्रुओं पर विजय मिलती है और स्वास्थ्य उत्तम रहता है।
  • रविवार को गेहूं, गुड़, तांबा, लाल वस्त्र, माणिक्य या मसूर की दाल का दान करना शुभ माना जाता है. ये वस्तुएं किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान की जा सकती हैं।
  • रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. लाल रंग सूर्य देव का प्रिय रंग है और इसे पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • रविवार के दिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाना बेहद शुभ माना जाता है. गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है और उन्हें भोजन कराने से पुण्य मिलता है।

आज रविवार के खास मंत्र 20 जुलाई 2025

रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।

  • ॐ ह्रीं सूर्याय नमः
  • ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा:
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
  • ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः:

20 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

sunday-worship

आज रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP