image

Aaj Ka Choghadiya 5 November 2025: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करना चाहती हैं वस्तुओं का दान, तो देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

 कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान दान सबसे अहम माना जाता है। ऐसे में आप भी कुछ नई वस्तुओं का दान इस दिन करके अपने पापों से मुक्ति पा सकती हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप सही चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखें। तभी आपको इस दान का लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए आप पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2025-11-05, 07:30 IST

हर काम के लिए जरूरी है कि हम सभी मुहूर्त को जानें। ऐसा इसलिए क्योंकि मुहूर्त में किया गया काम अक्सर अच्छे से पूरा होता है। साथ ही इसके लाभ भी प्राप्त होते हैं। इस बार आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान दान का सही मुहूर्त देखकर ही वस्तुओं को जरूरतमंद लोगों को दें। इससे आपके द्वारा किए गए दान का पुण्य आपको जल्दी ही प्राप्त हो जाएगा। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने कुछ ऐसे ही मुहूर्त के बारे में जानकारी शेयर की है। जिसे जानकर आप भी दान का सही समय जान सकती हैं और अपने हाथों से पुण्य का काम कर सकती हैं। इससे आपके जीवन की परेशानियां भी कम हो जाएंगी। साथ ही आपके सारे कार्य आसानी से हो जाएंगे। आपको किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएंगी।

1 - 2025-11-04T110844.129

आज का चौघड़िया मुहूर्त 5 नवंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
लाभ  सुबह 06:36 बजे से 07:58
अमृत  सुबह 07:58 बजे से 09:20
काल  सुबह 09:20 बजे से 10:42
शुभ  सुबह 10:42 बजे से 12:04

 



मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • लाभ: दिन का आरंभ लाभ चौघड़िया से हो रहा है, जो बहुत उत्तम है। यह व्यापारिक सौदे करने, धन संबंधी निवेश करने, या नई दुकान/कार्यालय खोलने जैसे कार्यों के लिए बहुत शुभ होता है। इस समय किया गया कार्य लाभ और सफलता दिलाता है।
  • अमृत: यह चौघड़िया सभी शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य, अनुष्ठान या महत्वपूर्ण काम को शुरू करने के लिए यह समय सबसे श्रेष्ठ है।
  • काल: यह समय अशुभ होता है, जिसे काल वेला भी कहते हैं। इस दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे हानि, रुकावट और नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
  • शुभ: यह चौघड़िया मांगलिक, धार्मिक और शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए शुभ होता है। आप विवाह की बातचीत, भूमि पूजन या विद्या आरंभ कर सकते हैं।

5 नवंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • रोग: दोपहर 12:04 बजे से 01:27 तक है। यह चौघड़िया अशुभ है। इस अवधि में कोई भी स्वास्थ्य संबंधी बड़ा निर्णय लेने या यात्रा शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कष्ट या परेशानी हो सकती है।
  • उद्वेग: दोपहर 01:27 बजे से 02:49 तक है। यह चौघड़िया शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि यह चिंता और तनाव से जुड़ा होता है। इस दौरान महत्वपूर्ण काम या पारिवारिक कार्य टाल देने चाहिए।
  • चर: दोपहर 02:49 बजे से 04:11 तक है। यह चौघड़िया सामान्य तौर पर शुभ होता है। यह विशेष रूप से यात्रा, वाहनों की खरीद-फरोख्त, और गतिशील प्रकृति वाले कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
  • लाभ: शाम 04:11 बजे से 05:33 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया, जो एक बार फिर से लाभ लेकर आता है। किसी भी कार्य में लाभ सुनिश्चित करने के लिए यह समय बहुत अच्छा है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 5 नवंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
उद्वेग  शाम 05:33 बजे से 07:11
शुभ  शाम 07:11 बजे से 08:49
अमृत रात 08:49 बजे से 10:27
चर  रात 10:27 बजे से 12:05

 



 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • उद्वेग : रात का आरंभ अशुभ उद्वेग चौघड़िया से हो रहा है। महत्वपूर्ण निर्णय और शुभ कार्य इस समय टाल दें।
  • शुभ: यह चौघड़िया धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ, और सामाजिक कार्यों के लिए शुभ है।
  • अमृत: रात का यह समय सर्वोत्तम है। किसी भी कार्य को शुरू करने या संपन्न करने के लिए यह बहुत शुभ माना जाता है।
  • चर: यह चौघड़िया सामान्य रूप से अच्छा है। यात्रा या गतिशील प्रकृति के कार्यों के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।

3 - 2025-11-04T110842.441

5 नवंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • रोग: रात 12:05 बजे से 01:43 तक है। यह अशुभ चौघड़िया है। इस दौरान कोई भी नया या बड़ा काम शुरू करने से बचें।
  • काल: रात 01:43 बजे से 03:21 तक है। यह अशुभ समय है। हानि से बचने के लिए इस अवधि में महत्वपूर्ण कार्यों को टाल दें।
  • लाभ: सुबह 03:21 बजे से 04:59 तक है। यह चौघड़िया धन लाभ और सफलता के लिए उत्तम है।
  • उद्वेग: सुबह 04:59 बजे से 06:37 तक है। रात का अंतिम चौघड़िया अशुभ है।

इसे भी पढ़ें-

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;