19 जुलाई 2025 का पंचांग कई मायनों में खास है। इस दिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी जो दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगी और उसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। यह दिन शनिवार है, जो शनि देव को समर्पित होता है, लेकिन साथ ही इसमें भरणी नक्षत्र का भी योग है जो रात 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। हालांकि इस दिन राहुकाल सुबह 09:01 बजे से 10:44 बजे तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्य नहीं करने चाहिए, पर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक रहेगा जो किसी भी शुभ कार्य के लिए बहुत उत्तम है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि आज के दिन किसी भी काम के शुभ शुरुआत के लिए आज का दिन और राटा का चौघड़िया मुहूर्त भी बहुत खास है।
आज का चौघड़िया मुहूर्त 19 जुलाई 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)
मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
रोग (अशुभ मुहूर्त) | सुबह 05:35 बजे से सुबह 07:18 बजे तक |
उद्वेग (अशुभ मुहूर्त) | सुबह 07:18 बजे से सुबह 09:01 बजे तक |
शुभ (शुभ मुहूर्त) | सुबह 09:01 बजे से सुबह 10:44 बजे तक |
अमृत (सर्वोत्तम शुभ मुहूर्त) | सुबह 10:44 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक |
मुहूर्त के अनुसार क्या करें?
रोग (अशुभ मुहूर्त): यह अशुभ मुहूर्त होता है।यह रोगों और बाधाओं से संबंधित होता है।इस दौरान किसी भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य को शुरू करने से बचना चाहिए।
उद्वेग (अशुभ मुहूर्त):यह भी एक अशुभ मुहूर्त है।यह तनाव, चिंता और परेशानी ला सकता है।महत्वपूर्ण व्यावसायिक सौदे, यात्रा या अन्य शुभ कार्य इस समय में शुरू नहीं करने चाहिए।
शुभ (शुभ मुहूर्त):यह एक बहुत ही शुभ मुहूर्त है।यह विवाह, धार्मिक कार्य, शिक्षा संबंधी कार्य और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है।नए काम शुरू करने, खरीदारी करने या शुभ अनुष्ठान करने के लिए यह समय अच्छा है।
अमृत (सर्वोत्तम शुभ मुहूर्त):यह चौघड़िया का सबसे शुभ मुहूर्त होता है।यह अमृत के समान फलदायी होता है, सभी प्रकार के कार्यों के लिए उत्तम है।कोई भी महत्वपूर्ण कार्य, यात्रा, नया व्यवसाय शुरू करने, या निवेश के लिए यह समय बहुत अच्छा है।
19 जुलाई 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त
काल (अशुभ मुहूर्त): दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 02:10 बजे तक, यह अशुभ मुहूर्त होता है।यह संघर्ष, हानि या बाधाएं ला सकता है।इस दौरान नए कार्य, यात्रा या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए।
शुभ (शुभ मुहूर्त): दोपहर 02:10 बजे से दोपहर 03:53 बजे तक,यह एक शुभ मुहूर्त है।यह विवाह, धार्मिक कार्य, शिक्षा संबंधी कार्य और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है।नए काम शुरू करने, खरीदारी करने या शुभ अनुष्ठान करने के लिए यह समय अच्छा है।
रोग (अशुभ मुहूर्त): दोपहर 03:53 बजे से शाम 05:36 बजे तक,यह अशुभ मुहूर्त होता है। यह रोगों और बाधाओं से संबंधित होता है।इस दौरान किसी भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य को शुरू करने से बचना चाहिए।
उद्वेग (अशुभ मुहूर्त): शाम 05:36 बजे से शाम 07:19 बजे तक,यह भी एक अशुभ मुहूर्त है।यह तनाव, चिंता और परेशानी ला सकता है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक सौदे, यात्रा या अन्य शुभ कार्य इस समय में शुरू नहीं करने चाहिए।
आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 19 जुलाई 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)
मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
शुभ (शुभ मुहूर्त) | शाम 07:19 बजे से रात 08:36 बजे तक |
अमृत (सर्वोत्तम शुभ मुहूर्त) | रात 08:36 बजे से रात 09:53 बजे तक |
चर (मध्यम शुभ मुहूर्त) | रात 09:53 बजे से रात 11:10 बजे तक |
रोग (अशुभ मुहूर्त) | रात 11:10 बजे से मध्य रात्रि 12:27 बजे तक |
मुहूर्त के अनुसार क्या करें?
शुभ (शुभ मुहूर्त): यह रात का पहला शुभ मुहूर्त है।धार्मिक कार्य, पूजन और अन्य शुभ गतिविधियों के लिए अच्छा है।पूजा-पाठ, धार्मिक चर्चा आदि के लिए यह समय शुभ है।
अमृत (सर्वोत्तम शुभ मुहूर्त): रात का सबसे शुभ मुहूर्त।सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त।आध्यात्मिक कार्य, ध्यान और किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए यह बहुत अच्छा समय है।
चर (मध्यम शुभ मुहूर्त):यह मध्यम शुभ मुहूर्त होता है।इसका संबंध गतिशीलता से है। यात्रा और चलने-फिरने से जुड़े कार्यों के लिए अच्छा।यात्रा या ऐसे कार्य जिनके लिए गतिशीलता की आवश्यकता हो, इस समय में किए जा सकते हैं।
रोग (अशुभ मुहूर्त):यह अशुभ मुहूर्त होता है। रोग और बाधाएं उत्पन्न कर सकता है।इस दौरान कोई भी नया या महत्वपूर्ण कार्य शुरू न करें।
19 जुलाई 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त
काल (अशुभ मुहूर्त): मध्य रात्रि 12:27 बजे से रात 01:44 बजे तक, यह अशुभ मुहूर्त है। वाद-विवाद, हानि या परेशानी ला सकता है। इस समय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने या नए काम शुरू करने से बचें।
लाभ (शुभ मुहूर्त): रात 01:44 बजे से रात 03:01 बजे तक, यह शुभ मुहूर्त होता है।इसका संबंध लाभ और उन्नति से है।व्यवसाय या शिक्षा से संबंधित कोई भी कार्य शुरू करने के लिए अच्छा है।
उद्वेग (अशुभ मुहूर्त): रात 03:01 बजे से रात 04:18 बजे तक,यह अशुभ मुहूर्त होता है।चिंता और परेशानी बढ़ा सकता है। इस समय में महत्वपूर्ण कार्य करने से बचना चाहिए।
शुभ (शुभ मुहूर्त): रात 04:18 बजे से सुबह 05:35 बजे तक,यह अशुभ मुहूर्त होता है।चिंता और परेशानी बढ़ा सकता है। इस समय में महत्वपूर्ण कार्य करने से बचना चाहिए।
शुभ (शुभ मुहूर्त): रात 04:18 बजे से सुबह 05:35 बजे तक,रात का आखिरी शुभ मुहूर्त।धार्मिक कार्यों और शुभ अनुष्ठानों के लिए अच्छा।सुबह ब्रह्म मुहूर्त के साथ मिलकर यह समय ध्यान, पूजा या किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों