Who are Devaki and Yashoda

कौन थीं भगवान श्री कृष्ण की तीसरी मां?

पौराणिक कथाओं में इस बात का उल्लेख मिलता है कि श्री कृष्ण की दो माताएं थीं। एक माता देवकी जिन्होंने कृष्ण भगवान को जन्म दिया था और एक माता यशोदा जिन्होंने उन्हें पाला था। 
Editorial
Updated:- 2024-09-11, 16:00 IST

श्रीमदभागवद समेत सभी ग्रंथों और पौराणिक कथाओं में इस बात का उल्लेख मिलता है कि श्री कृष्ण की दो माताएं थीं। एक माता देवकी जिन्होंने कृष्ण भगवान को जन्म दिया था और एक माता यशोदा जिन्होंने उन्हें पाला था, लेकिन ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि श्री कृष्ण की दो नहीं बलि तीन माताएं थीं। आइये जानते हैं कौन थीं श्री कृष्ण की तीसरी मां।

श्री कृष्ण की तीसरी मां का क्या नाम है?

who is shri krishna third mother

पौराणिक कथा के अनुसार, श्री कृष्ण ने त्रेता युग के आरंभ में सबसे पहले वामन अवतार लिया था। वामन अवतार धर जब श्री कृष्ण राजा बलि के पास पहुंचे थे तब उनके मनोरम रूप को देखकर राजा बलि की पुत्री के मन में उन्हें अपना पुत्र बनाने की इच्छा जागी। 

यह भी पढ़ें: क्या एक दीये में दो बत्ती जला सकते हैं?

वहीं, जब वामन भगवान ने बलि से तीन पग भूमि मांगकर उन्हें पाताल में निवास करने का स्थान दिया तो पिता के साथ ऐसा छल होता देख राजा बलि की पुत्री ने मन में यह कामना की कि अगर ऐसा पुत्र मेरा हो तो मई दूध में जहर मिलाकर उसे मृत्यु प्रदान कर दूं। 

what is the name of lord krishna third mother

राजा बलि की पुत्री के मन के दोनों भावों को वामन भगवान जान गए और उन्होंने उन्हें तथास्तु बोलकर उनकी इच्छा कृष्ण अवतार के सामय पूर्ण होने का वरदान दिया। इसके बाद राजा बलि की पुत्री ने द्वापरयुग में पूतना के रूप में जन्म लिया था। 

यह भी पढ़ें: क्यों होता था पुराने घरों के भीतर छज्जा?

द्वापरयुग में पूतना ने श्री कृष्ण को मारने के लिए ही सही लेकिन अपना दूध पिलाया था। ऐसे में श्री कृष्ण ने उन्हें अपनी माता स्वीकार किया था। साथ ही, वामन अवतार के समय दिए गए वरदान को भी फलित किया था। मृत्यु के बाद पूतना को कृष्ण धाम प्राप्त हुआ था।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जाना सकते हैं कि आखिर कौन थीं भगवान श्री कृष्ण की तीसरी माता। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;