Aath Mukh Wala Diya Jalane Ke Labh: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीया जलाकर देवों का आवाहन किया जाता है। इसके अलावा, शास्त्रों में घर के कुछ हिस्सों में दीया जलाने का विशेष महत्व है। इन्हीं में से एक स्थान है घर का मुख्य द्वार। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है। वहीं, घर के मुख्य द्वार पर अलग-अलग प्रकार के दीये जलाने से अलग-अलग लाभ मिलते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि अगर घर के मुख्य द्वार पर अष्टमुखी यानी कि आठ मुखों वाला दीपक जलाया जाए तो इससे क्या लाभ मिलते हैं।
आठ मुखी दीपक आठ दिव्य दिशाओं का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, आठ मुखी दीपक का नाता मां लक्ष्मी के अष्ट स्वरूपों से भी है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर अगर आठ मुख वाला दीया जलाया जाए तो इससे घर में मां लक्ष्मी का अपने आठों जागृत रूपों के साथ आगमन होता है।
यह भी पढ़ें: क्या किसी और की घड़ी हाथ में पहननी चाहिए?
इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर आठ मुख वाला दीया जलाने से घर में शांति की स्थापना होती है और पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलती है।
घर के सदस्यों के बीच मधुरता बनी रहती है और अगर घर पर कोई बुरी नजर लगी है तो वह भी शीघ्र ही दूर होने लग जाती है।
यह भी पढ़ें: तकिये के नीचे शमी की जड़ रखने से क्या होता है?
घर के मुख्य द्वार पर आठ मुख वाला दीया जलाने से ग्रह दोष दूर होता है। अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह अशुभ दिशा और दशा में है तो घर के मुख्य द्वार पर आठ मुख वाला दीया जलाकर उस ग्रह को प्रणाम करें और उस ग्रह के मंत्रों का जाप करें। इससे ग्रह शांत होकर कृपा बरसाएंगे।
यह विडियो भी देखें
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर के मुख्य द्वार पर अष्टमुखी दीया जलाने से क्या होता है और किस विधि से जलाना चाहिए आठ मुखों वाला दीया। साथ ही, जानें इसके लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।