घर में तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाने से क्या होता है?

शास्त्रों में इस बात का वर्णन मिलता है कि घर में तुलसी का पौधा अवश्य होने चाहिए। इसके पीछे न सिर्फ धार्मिक या ज्योतिष कारण है बल्कि वैज्ञानिक आधार भी है। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा हो तो घर की नकारात्मकता दूर होती ही और घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। इसी कारण से तुलसी के पास दीया जलाने का विधान है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि तुलसी के पास दीया जलाने के साथ-साथ अगर घर में तुलसी की सूखी लकड़ी से दीया जलाया जाए तो इससे कई लाभ व्यक्ति को प्राप्त हो सकते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
घर में तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक क्यों जलाना चाहिए?

शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाने से घर में मौजूद वास्तु और ग्रह दोष दूर होता है। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम होता है और सकारात्मकता का संचार होता है। इसके अलावा, तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाने से पितृ भी प्रसन्न होते हैं। पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs For Tulsi: धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें
तुलसी की सूखी लकड़ी से दीया जलाने से घर के सदस्यों को लगी बुरी नजर भी उतर जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर तुलसी की सूखी लकड़ी से दीया जलाने के बाद उसे 11 बार उस सदस्य के ऊपर से उसारा जाए तो इससे बुरी नजर उतर जाती है और बीमारी पैदा करने वाले दोष भी दूर होने लगते हैं। घर से बीमारी चली जाती है।
यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म में क्यों होती है तुलसी के पौधे की पूजा
तुलसी की सूखी लकड़ी का दीपक जलाने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। घर में धन का अभाव नहीं होता है। कर्ज, अधिक खर्च, धन हानि आदि से निजात मिलती है। इसके साथ ही, जीवन में सफलता प्राप्ति के मार्ग भी खुलते है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर तुलसी की सूखी हुई लकड़ी से दीया जलाने से क्या लाभ मिलते हैं और क्या है इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।