Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

भगवान गणेश की पूजा में किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि, समृद्धि तथा शुभता के देवता के रूप में पूजा जाता है। अब ऐसे में इनकी पूजा में किस तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-01-21, 13:57 IST
 significance of alsi and coconut oil lamp in lord ganesha puja

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना गया है। बप्पा की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता हैं। यह व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने देते हैं। इनकी पूजा विशेष रूप से बुधवार के दिन की जाती है। अब ऐसे में जो जातक भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं, वह बप्पा की पूजा किस तेल का दीपक जलाएं। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान गणेश की पूजा में जलाएं अलसी के तेल का दीपक

where-flaxseed-oil-lamp-can-be-lit-at-home

भगवान गणेश की पूजा में अलसी के तेल का दीपक शुभ माना गया है। अलसी के तेल का दीपक जलाने से घर में शांति और समृद्धि का वास माना जाता है। यह पूजा में ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाता है, जिससे भक्त मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में समृद्धि की प्राप्ति होती है। आपको बता दें, अलसी का तेल चंद्रमा से जुड़ा हुआ माना जाता है। चंद्रमा को मन, मानसिक शांति, और भावनाओं का कारक ग्रह माना जाता है। इस दिन अलसी के तेल का दीपक जलाने से बुधदोष से छुटकारा मिल सकता है।

भगवान गणेश की पूजा में जलाएं नारियल तेल का दीपक

भगवान गणेश की पूजा में नारियल तेल का दीपक जलाने का विशेष महत्व है। नारियल तेल को देवताओं के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। गणेश जी के साथ-साथ इस तेल का दीपक जलाने से मन की शांति और मानसिक संतुलन प्राप्त होता है। नारियल को एक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इसके तेल का दीपक जलाने से धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नारियल का तेल ग्रहों को शांत करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, नारियल का तेल का दीपक जलाने से घर में धन और समृद्धि का आगमन होता है।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?

भगवान गणेश की पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

ganesh-puja-on-wednesday

भगवान गणेश की पूजा करने के दौरान तेल का दीपक जलाएं और इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।

  • ऊं गं गणपतये नमः
  • ऊं श्री गणेशाय नमः
  • ऊं एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो दंती प्रचोदयात्:
  • ऊं श्री गणेशाय नमः

इसे जरूर पढ़ें - इन उपायों से प्रसन्न होते है विघ्नहर्ता गणेश जी, पूरी करते हैं सभी मनोकामना

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।