मंत्र जाप को हिन्दू धर्म में बहुत शक्तिशाली माना जाता है। सनातन परंपरा में यह बताया गया है कि मंत्र जाप करने से न सिर्फ भगवान को सिद्ध किया जा सकता है बल्कि व्यक्ति में भी कई दिव्य ऊर्जाओं का संचार होने लगता है। यही कारण है कि मंत्र जाप करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम भी शास्त्रों में बताये गए हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्या रात में मंत्र जाप करना चाहिए और अगर नहीं तो क्या ही इसके पीछे का तर्क।
शास्त्रों की मानें तो मंत्र जाप तब किया जाता है जब व्यक्ति का मन न सिर्फ पवित्र या शुद्ध विचारों से भरा हुआ हो बल्कि उसकी चेतना भी जागृत रहे ताकि मंत्रोच्चार के समय व्यक्ति को जो भी अनुभूतियां हो रही हैं वह उन सबको महसूस कर सके।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों आंख बंद करके ही जपने चाहिए मंत्र?
इसी कारण से मंत्र जाप का सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है क्योंकि इस समय में हमारे शरीर के सातों चक्र जागृत अवस्था में होते हैं। वहीं, रात के समय मंत्र जाप करना गलत नहीं है लेकिन इस मंत्र जाप का कोई लाभ नहीं प्राप्त होगा।
रात में व्यक्ति नींद लेने की सोचता है। ऐसे में नींद के झोंके खाते-खाते मंत्र जाप करना मंत्रों की दिव्यता को नष्ट कर देता है। इसके अलावा, हिन्दू धर्म में सूर्यास्त के बाद किया जाने वाला पूजा-पाठ सात्विक नहीं बल्कि तांत्रिक श्रेणी में आता है।
यह भी पढ़ें: Mantra Chanting: माला जाप करते समय क्यों वर्जित माना जाता है तर्जनी उंगली का प्रयोग?
ऐसे में मानता जाप भी रात के समय करना उचित नहीं है। वहीं, मंत्र जाप देवी-देवताओं के लिए किया जाता है। रात के समय में देवी-देवता भी निद्रावस्था में होते हैं तो उस दौरान मंत्र जाप करना उनकी निद्रा में खलल डालने के समान ही होगा।
किसी पर्व, तीज-त्यौहार पर रात के समय पूजा करना अलग बात है लेकिन रोजाना रात के समय मानता जाप करना आप पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है और नकारात्मक ऊर्जा हावी हो सकती है। हां, नाम जाप किसी भी समय कर सकते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर रात के समय मंत्र जाप करना सही है या गलत। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।