
(rules while wearing janeu) हिंदू धर्म में 16 संस्कारों को अपने जीवन में अपनाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जिसमें से एक उपनयन संस्कार भी है। ये सोलह संस्कारों में से तेरहवां संस्कार है। यह संस्कार मुख्य रूप से ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य वर्ण के लड़कों के लिए किया जाता है। जिन लोगों का उपनयन संस्कार किया जाता है, उन्हें गायत्री मंत्र की दीक्षा मिलती है। इसके बाद वह आजीवन यज्ञोपवीत धारण करते हैं। जनेऊ में पांच गांठ लगाई जाती है। जो ब्रह्म, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का प्रतीक हैं। यह पांच यज्ञों, पांच ज्ञानेंद्रियों और पांच कार्यों का भी प्रतीक माना जाता है।
जनेऊ में मुख्य रूप से तीन धागे होते हैं। जिन्हें सूत्र कहा जाता है। यह सूत्र त्रिमूर्ति ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक होते हैं। यह देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण के प्रतीक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इसे धारण करता है, उन्हें सभी जातकों का आशीर्वाद मिलता है। जनेऊ को बाएं कंधे और दाईं भुजा के नीचे पहना जाता है। इसे धारण करने वाले जातकों को कई नियमों का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जनेऊ धारण करने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनना चाहिए और अगर स्नान करना संभव न हो, तो हाथ-पैर धोकर शुद्धिकरण करें।
जनेऊ धारण करते समय इस मंत्र का 21 बार उच्चारण करें। इससे लाभ हो सकता है और जातक के जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन हो सकता है।
अगर आप जनेऊ धारण कर रहे हैं, तो पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही धारण करें। ऐसा करने से लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को ग्रह दोष का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या आपको पता है क्यों पहना जाता है जनेऊ?
जनेऊ की गांठ दाहिने कंधे पर होनी चाहिए। गांठ को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या वाकई हिन्दू धर्म में लड़कियों का जनेऊ पहनना होता है वर्जित? जानें क्या कहता है शास्त्र

हल्दी एक पवित्र मानी जाने वाली वस्तु है और इसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष रूप से किया जाता है। जनेऊ को हल्दी में लगाकर पहनने से यह अधिक पवित्र हो जाता है और बुरी शक्तियों से रक्षा करता है। जनेऊ सूती धागों से बना होता है और इसे पवित्र माना जाता है क्योंकि यह वेदों का प्रतीक है। इसे स्नान के बाद शुद्ध होकर मंत्रोच्चार के साथ धारण किया जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।