हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल पौष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आती है। इस दिन पितरों के निमित्त जल देने और दान पुण्य करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में पितृदोष है, तो पौष अमावस्या के दिन दान जरूर करें और पितरों की पूजा जरूर करें। इतना ही नहीं इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति को जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो पौष अमावस्या के दिन इनकी पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में पौष अमावस्या के दिन कुछ चीजों का दान करना शुभ नहीं माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पौष अमावस्या के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि नमक का दान करने से शनि की ऊर्जा बढ़ सकती है, जो पितृदोष को बढ़ा सकती है और पूर्वजों को शांति नहीं मिल पाती है। नमक को अक्सर बंधन और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है और इसलिए अगर नमक का दान किया जाए, तो पितरों को बंधन से मुक्ति नहीं मिल पाती है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। वहीं नमक का दान करने से चंद्रमा और शुक्र ग्रह कमजोर हो जाते हैं, जिसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या के दिन इन उपायों से पितृ दोष से मिल सकता है छुटकारा
ज्योतिष शास्त्र में तेल का संबंध शनिदेव से है। इसलिए पौष अमावस्या के दिन सरसो तेल का दान करने की मनाही होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन सरसो तेल का दान किया जाए, तो व्यक्ति को शनिदोष लग सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Paush Amavasya Tulsi Upay: साल की पहली अमावस्या पर करें तुलसी के 7 उपाय, घर में सदैव बनी रहेगी समृद्धि
यह विडियो भी देखें
लोहे को शनि देव से जोड़ा जाता है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि लोहे का दान करने से शनि देव प्रतिकूल हो सकते हैं और व्यक्ति को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। पौष अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध किया जाता है। मान्यता है कि लोहे का दान करने से पितृ दोष बढ़ सकता है और पितरों का आशीर्वाद नहीं मिल पाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।