क्या आप भी घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना डालते हैं? ज्योतिष से जानें इसके शुभ-अशुभ फल

हमारे देश में पक्षियों को दाना डालने की परंपरा सदियों पुरानी है। यह न केवल एक धार्मिक गतिविधि है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी इसका बहुत अधिक महत्व है। कई लोग अपने घरों की छत पर या घर के आस-पास पक्षियों के लिए दाना डालते हैं, ऐसे में पक्षी उनके घर की छत पर दाना चुगने आते हैं। लोगों का विश्वास है कि पक्षियों को दाना डालना और समय-समय पर पानी देना एक पुण्य का काम है, जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आ सकती है। ज्योतिष की मानें तो पक्षियों को दाना डालने से कई ग्रहों की स्थिति में सुधार हो सकता है और यह विभिन्न प्रकार के दोषों को दूर करने में भी मदद करता है। घर की छत पर विभिन्न प्रकार के पक्षियों को दाना डालने से जुड़े शुभ और अशुभ फल क्या हैं और यह आपके जीवन में कैसे प्रभाव डालते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने ज्योतिर्विद रमेश भोजराज द्विवेदी से बात की, आइए उनसे जानें इसके बारे में विस्तार से-
क्या घर की छत पर पक्षियों को खाना देना ठीक है?

आपमें से कई लोग घर की छत पर पक्षियों को दाना देते हैं, अक्सर देखा जाता है कि छत में एक साथ पक्षी इकठ्ठा होकर दाना चुगते हैं, लेकिन यह ज्योतिष के अनुसार आपके जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल देता है। आइए जानें इसके शुभ फलों के बारे में-
सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है
नियमित रूप से छत पर पक्षियों को दाना डालने से आपके घर की तरफ सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है, जिससे घर पर शांति और समृद्धि का वातावरण बन सकता है। यह एक ऐसी गतिविधि है जो न केवल पक्षियों के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपके जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। घर की छत पर रंग-बिरंगे पक्षियों के इकठ्ठा होने से घर के वातावरण पर एक शुभ प्रभाव पड़ता है और ये अच्छी ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।
पक्षियों को दाना डालना एक दयालुता और सेवा का कार्य माना जाता है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह कार्य परिवार के सदस्यों में करुणा और सहानुभूति की भावना को बढ़ावा देता है।
इसे जरूर पढ़ें: पक्षियों को दाना-पानी देते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ख्याल
पक्षियों को दाना डालने से ग्रहों को मजबूत किया जा सकता है
अगर हम ज्योतिष की मानें तो कुछ पक्षियों को विशिष्ट ग्रहों से भी जोड़ा जाता है और उन्हें दाना डालने से उन ग्रहों के प्रभाव को मजबूत किया जा सकता है। इससे आपके जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और समृद्धि प्राप्त हो सकती है। पक्षियों को दाना डालना एक ऐसा कर्म माना जाता है जो सीधे रूप में आपके जीवन में सकारात्मक संकेत देता है और इससे जीवन के पापों से मुक्ति मिलती है। यही नहीं मान्यता यह भी है कि पक्षियों को नियमित रूप से दाना डालने से व्यक्ति के भीतर का क्रोध नष्ट हो सकता है और उसमें दयालुता की भावना जागृत हो सकती है।
क्या पक्षियों कोई दाना डालने से हो सकते हैं नकारात्मक प्रभाव?

जहां एक तरफ पक्षियों को दाना डालना शुभ माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ यदि आप इसके सही नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपके जीवन में इस अच्छे कर्म के दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। आइए जानें इससे जुड़े नकारात्मक फलों के बारे में-
गंदा स्थान बन सकता है नकारात्मक ऊर्जा का कारण
यदि घर की छत पर दाना डालने से आपकी छत का वह स्थान गंदा हो जाता है और आप उसे नियमित रूप से साफ नहीं करते हैं, तो ये क्रिया आपको कुछ नकारात्मक फल दे सकती है। दरअसल गंदी छत में नकारात्मक ऊर्जा का संचय हो सकता है, जो सकारात्मक प्रभावों को कम कर सकती है। इसके अलावा पक्षियों को अलग-अलग ग्रहों का कारक माना जाता है और यदि आप गंदे स्थान पर दाना देते हैं तो ये आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, ऐसा करने से आपके घर में तनाव की स्थिति हो सकती है। ज्योतिष की मानें तो आप जिस स्थान पर पक्षियों को नियमित दाना या पानी देते हैं, उसे अच्छी तरह से साफ़ जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें: Feeding Birds Astro Benefits: पक्षियों को दाना खिलाने से मिलते हैं ये लाभ
छत पर पक्षियों को दाना डालने के लिए नियम

छत पर पक्षियों को दाना डालने के लिए कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होता है। आइए जानें उन नियमों के बारे में-
- छत पर दाना डालने के क्षेत्र को नियमित रूप से साफ करें और उस स्थान पर कूड़ा-कचरा न इकठ्ठा होने दें। इस उपाय से आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचय नहीं होता हो और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
- दाना डालने के लिए विशिष्ट समय चुनें, जैसे कि सुबह या शाम। इससे प्राकृतिक लय के साथ तालमेल बिठाया जा सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है। ऐसे में पक्षियों को भी इस निश्चित समय का आभास हो जाता है और वो उसी समय दाना खाने आते हैं।
- छत पर एक विशिष्ट स्थान को हो दाना डालने के लिए चुनें, इससे आस-पास की गंदगी को नियंत्रित किया जा सकता है और सफाई करना आसान हो जाता है।
- पक्षियों को उपयुक्त अनाज और बीज प्रदान करें। इससे उनकी सेहत और ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है। दाना डालते समय पक्षियों की गतिविधि की निगरानी करें और उनके व्यवहार को समझें। इससे आपको उनके आने-जाने के पैटर्न और ऊर्जा के स्तर के बारे में जानकारी मिल सकती है।
अगर आप भी घर की छत पर पक्षियों को दाना डालती हैं, तो आपको यहां बताई बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है जिससे इसके शुभ प्रभाव बने रहें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।