Feeding Birds Astro Benefits: पक्षियों को दाना खिलाने से मिलते हैं ये लाभ

Birds Ko Dana Dalne Ke Labh: पक्षियों को दाना डालना पुण्य का काम माना जाता है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी इसका बहुत महत्व है।
ज्योतिष शास्त्र में पक्षियों को दाना डालने के कई लाभ बताये गए हैं। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
- ज्योतिष शास्त्र में पक्षियों को डाला जाने वाला दाना ग्रहों से संबंधित होता है। ऐसे में पक्षियों को दाना डालने से ग्रह शांत होते हैं और ग्रह दोष दूर होता है।
- वेदों और पुराणों में बताया गया है कि पक्षियों को दाना डालने से मानसिक बल मिलता है। राहु का दुष्प्रभाव कम होता है और शुभ परिणाम दिखने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Names Of Baby Girl: अपनी लाडली को दें मां लक्ष्मी के ये नाम
- पक्षियों को दाना डालने से सूर्य और बुध ग्रह (बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय) की स्थिति कुंडली में बेहतर होती है और उच्च स्थान पर होने से दोनों ग्रहों द्वारा कई शुभ संकेत भी मिलते हैं।
- पक्षियों को दाना डालने से शारीरिक बीमारी दूर होती है, व्यक्तित्व के दोष नष्ट हो जाते हैं और शरीर तेजवान बनता है। परेशानियों का हल मिलने लगता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पक्षियों को दाना डालने से शिक्षा में उन्नति, एकाग्रता में बढ़ोतरी और संतान की रक्षा होती है। घर में सुख- समृद्धि आती है।
- पक्षियों को दाना डालने से घर का क्लेश दूर होता है, परिवार के सदस्यों के बीच का तनाव खत्म होता है और पारिवारिक शांति प्राप्त होती है।
- ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि पक्षियों को दाना डालने से शुक्र मजबूत होता है जिससे नौकरी (नौकरी में तरक्की के उपाय) या व्यापार में लाभ के मार्ग खुलते हैं।
- पक्षियों को दाना डालने से नौकरी में तरक्की मिलती है और व्यापार भी सरपट चल पड़ता है। धन लाभ होता है और कर्ज से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: मरे हुए व्यक्ति के कपड़े क्यों नहीं पहनने चाहिए?
- पक्षियों को दाना डालने से मां लक्ष्मी का वास घर में बना रहता है। घर की छत पर पक्षियों को दाना डालने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।
- ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि किसी मंदिर में पक्षियों को दाना डालने से अक्षत फल मिलता है और भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है।
तो ये थे पक्षियों को दाना डालने के ज्योतिष लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।