कुंडली में राहु और बुध के साथ आने से मिलता है ऐसा फल

Rahu Aur Budh Grah Ki Yuti Ke Labh: ग्रहों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वहीं, इनकी दिशा और दशा हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं को निर्धारित करती हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जहां एक ओर अकेला ग्रह भी व्यक्ति के जीवन में कई बड़े बदलाव लाने के लिए काफी होता है। वहीं, अगर ग्रहों की युति हो जाए तो इससे कई गंभीर परिणाम नजर आने लगता हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि अगर राहु और बुध एक साथ कुंडली में आ जाएं तो इसके क्या लाभ या नुकसान हो सकते हैं।
राहु और बुध की युति का प्रभाव (Rahu And Mercury Conjunction Effects)
राहु को पाप ग्रह माना जाता है वहीं, बुध को शुभ ग्रह मानते हैं। बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, नौकरी और शिक्षा का कारक माना जाता है। वहीं, राहु को कष्टदायक ही कहा जाता है। हालांकि यह राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) की दिशा ओर दशा पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें: Planet Remedies: कुंडली में राहु और शुक्र के साथ होने से मिलते हैं ये लाभ
राहु नीच स्थान पर है तो जीवन में संकटों को पैदा करता है। वहीं, अगर उच्च स्थान पर है तो व्यक्ति को रंक से राजा बना देता है। साथ ही, राहु का किसी ग्रह के साथ होना कई भिन्न-भिन्न परिणाम दिखाता है जो शुभ-अशुभ हो सकते हैं।
ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध और राहु की युति से जड़त्व योग बनता है। हालांकि यह योग तब बनता है जब बुध और राहु न सिर्फ कुंडली में एक साथ हों बल्कि कुंडली के किसी भाव में भी साथ में विराजमान बैठे हों। यह योग अशुभ है।
यह भी पढ़ें: Planet Remedies: आपकी परेशानियों के पीछे शनि और राहु की युति तो नहीं
इस योग के निर्माण से व्यक्ति को मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं क्योंकि एक ही भाव में राहु का बुध के साथ होना बुध को कमजोर बनाता है जिससे नौकरी (नौकरी में प्रमोशन के उपाय), व्यापार, शिक्षा आदि क्षेत्रों में मुसीबतों का आना शीघ्रता से शुरू हो जाता है।
बुध और राहु की युति से व्यक्ति को जीवन में आर्थिक संकट अत्यधिक झेलना पड़ता है क्योंकि धन के सभी मार्ग फिर चाहे वह व्यापार के माध्यम से हों या नौकरी के माध्यम से आदि सभी बाधित हो जाते हैं और धन का अभाव होने लगता है।
आप भी इस लेक्झ में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान कसते हैं कि अगर कुंडली में बुध और राहु एक साथ आ जाएं तो इससे कैसा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।