Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

अचानक से बीपी लो हो जाएं तो क्या करें? डॉक्टर से जानें

हाई बीपी की तरह ही लो बीपी भी खतरनाक होता है। बीपी लो होने पर चक्कर आते हैं, कमजोरी महसूस होती है और कई बार इंसान बेहोश हो जाता है। अगर आपका बीपी अचानक से लो हो जाए, तो क्या करना चाहिए, चलिए जानते हैं।
Updated:- 2024-10-17, 12:17 IST
image

बीपी का हाई या लो होना, दोनों ही सही नहीं है। अगर आपका बीपी अचानक से लो हो जाए, तो यह काफी खतरनाक हो सकता है। स्वस्थ वयस्कों में बीपी का लेवल 120/80 mmHg होना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति का बीपी 90/60 mmHg से कम है, तो इसे लो बीपी माना जाता है। कुछ लोगों का बीपी अक्सर कम रहता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। बीपी लो होने पर शरीर के अंगों में ठीक से खून की सप्लाई नहीं हो पाती है, शरीर में रक्त प्रवाह के जरिए, धमनियों पर जो दबाव पड़ता है, वह कम हो जाता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और भी कई दिक्कतें हो सकती हैं। लो बीपी के कई कारण हो सकते हैं। इसमें शरीर में पानी की कमी, लंबे वक्त तक भूखा रहना, खान-पान सही न होना, क्रॉनिक स्ट्रेस और कुछ दवाओं का असर भी शामिल है। अगर आपका बीपी अचानक से लो हो जाए, तो क्या करना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर आकाश शाह दे रहे हैं। वह न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स, अहमदाबाद में कंसल्टेंट डॉक्टर हैं।

अचानक से बीपी लो होने पर क्या करना चाहिए? (How do you treat a sudden blood pressure drop?)

How to raise BP if it is low

  • एक्सपर्ट का कहना है बीपी अचानक से लो होने पर इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। यह कई बार बहुत खतरनाक हो सकता है।
  • अगर किसी का बीपी अचानक से लो हो जाए, तो उसे तुरंत लेटा देना चाहिए। कोशिश करें कि पैरों को ऊपर की तरफ रखें। इससे अंगों में ब्लड फ्लो सही होता है।
  • डिहाइड्रेशन की वजह से भी बीपी लो हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत पानी पिलाएं।
  • नमक वाला कोई स्नैक या नमक वाला पानी दें। इससे बीपी बढ़ने में मदद मिलेगी। कैफीन वाली ड्रिंक्स भी बीपी को बढ़ा सकती हैं।
  • अगर कमजोरी, चक्कर आना और बेहोशी जैसे लक्षण बने रहते हैं, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- बीपी लो होने पर पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें, तुरंत मिलेगी ताकत

Low bp treatment

  • कई बार कुछ दवाईयों की वजह से भी अचानक से बीपी लो हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर इसे सही तरह से ट्रीट कर पाएंगे।
  • कुछ लोगों को कम्प्रेशन स्टॉकिंस पहनने की भी सलाह दी जाती है। इससे सर्कुलेशन में सुधार होता है।
  • अगर शॉक या ब्लड लॉस की वजह से किसी का बीपी लो हो तो, तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाएं।
  • बल्ड वॉल्यूम को तेजी से बढ़ाने के लिए अक्सर Intravenous fluids दिए जाते हैं। कुछ दवाईयों की मदद से भी बीपी को बढ़ाया जाता है।
  • जिन लोगों का बीपी अक्सर लो हो जाता है, उन्हें बीपी को मॉनिटर करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें- लो बीपी भी होता है बहुत खतरनाक, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

 

अचानक से बीपी लो होने पर एक्सपर्ट की सलाह काम आ सकती है। अगर आपका बीपी अक्सर लो रहता है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।