1 महीने तक सुबह खाली पेट बेल के 5 पत्ते चबाने से क्या होता है?

बेलपत्र भगवान भोलेनाथ को प्रिय है। सावन माह में इसे भगवान शिव को अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। क्या आपको पता है कि 1 महीने तक सुबह खाली पेट बेल के 5 पत्ते चबाने से क्या होता है?  
image
image

सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में शिवलिंग पर बेलपत्र और जल चढ़ाने का विधान है। माना जाता है कि इससे भोलेनाथ की कृपा मिलती है। लेकिन, क्या आपको पता है कि भोलेनाथ का प्रिय बेलपत्र औषधीय गुणों से भरपूर है। हमारे आस-पास कई ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं, जिनका धार्मिक दृष्टि से तो महत्व है ही लेकिन ये सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं हैं। तुलसी और बेल इन्हीं में से एक हैं। बेल के पत्ते कई बीमारियों का काल हैं और इनमें मौजूद गुणों के कारण इनके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि एक महीने तक खाली पेट बेल के 5 पत्ते चबाने से क्या होता है? इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

1 महीने तक सुबह खाली पेट बेल के 5 पत्ते चबाने से क्या होता है?

gut healing drinks by dietitian

  • बेलपत्र को डाइजेशन के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोजाना खाली पेट 5 बेल के पत्तों को चबाने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। बेलपत्र फाइबर से भरपूर होते हैं। जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हैं, अगर वे एक महीने तक खाली पेट बेल के 5 पत्ते चबाएंगी, तो इससे इनडाइजेशन दूर होगा।
  • बेल के पत्ते गट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। रोजाना खाली पेट बेल के 5 पत्ते चबाने से पेट साफ होता है।
  • बेल के पत्तों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं। खाली पेट बेल के 5 पत्ते चबाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए ये काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
  • अगर आप 1 महीने तक खाली पेट 5 बेल के पत्ते चबाएंगी, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और बीमारियों से बचाव होगा।
  • खाली पेट बेल के 5 पत्ते रोजाना चबाने से हार्ट हेल्थ दुरुस्त होती है। बेल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये दिल को बीमारियों से बचाते हैं।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों का पानी पीने से क्या होता है?

liver detox tea at home

  • रोजाना खाली पेट बेल के 5 पत्ते चबाने से लिवर डिटॉक्स होता है। जिन लोगों को फैटी लिवर है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • बेल के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। ये स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि इन्हें रोजाना खाने से स्किन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।
  • बेल पत्र सर्दी-खांसी और मौसमी इंफेक्शन्स से बचाने में मदद करते हैं। खासकर, बदलते मौसम के बीच इनका सेवन बेहद फायदेमंद रहेगा।


यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?

1 महीने तक सुबह खाली पेट बेल के 5 पत्ते चबाने से आपको शरीर में ये बदलाव दिख सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP