14 दिनों तक सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों का पानी पीने से क्या होता है?

हमारे आस-पास मौजूद कई पेड़ों के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इनमें से कुछ के बारे में तो हमें खुद भी जानकारी नहीं है। पीपल के पत्ते इन्हीं में से एक है। पीपल के पेड़ को हमारे सनातन धर्म में पूजनीय माना जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि यह कई बीमारियों का काल है और इसके गुण हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। पीपल के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से कई बीमारियां दूर कर सकती हैं। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि 14 दिनों तक पीपल के पत्तों को पानी में उबालकर सुबह खाली पेट पीने से क्या होता है? इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
14 दिनों तक सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों का पानी पीने से क्या होता है?

- पीपल के पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। 14 दिनों तक पीपल के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
- अगर आप पीपल के पत्तों के पानी को रोजाना खाली पेट पिएंगी, तो इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे, दाने और पिंपल्स जैसी दिक्कतें कम होंगी। पीपल के पत्तों में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं।
- पीपल में पत्तों में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, कॉपर और प्रोटीन होता है। ये पत्ते एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होते हैं और शरीर में होने वाले दर्द को भी कम कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इन पत्तों को पानी पिएंगी, तो शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और बॉडी पेन भी कम होता है।
- पीपल के पत्तों का पानी खाली पेट पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

- अगर आप 14 दिनों तक रोजाना खाली पेट पीपल की पत्तियों का पानी पिएंगी, तो इससे किडनी डिटॉक्स होगी। एक्सपर्ट का कहना है कि किडनी से जुड़ी दिक्कतों में यह पानी रामबाण है।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?
- 2 हफ्तों तक रोजाना पीपल के पत्तों का पानी पीने से सांस संबंधी दिक्कतें भी दूर होती हैं।
- आपको 1 गिलास से थोड़ा ज्यादा पानी लेना है। इसमें 2-3 पीपल के पत्ते डालकर तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा न रह जाए। इससे रोजाना खाली पेट पिएं।
नोट- एक्सपर्ट का कहना है कि पीपल का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन, अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है या कोई हेल्थ कंडीशन है, तो इसका पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?
14 दिनों तक खाली पेट पीपल के पत्तों का पानी पीने से आपको शरीर में ये बदलाव दिख सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।