डियर लेडीज ! पीरियड्स का दर्द अब नहीं करेगा बेहाल, नानी मां की बताई इस देसी चाय का देखिए कमाल

Period Pain Kaise Kam Karein: पीरियड्स के दिन किसी भी महिला के लिए मुश्किल भरे होते हैं। इन दिनों में महिलाओं को तेज दर्द और ंऐंठन होती है। पीरियड्स के दिनों में यूट्रस की मसल्स में होने वाले कॉन्ट्रैक्शन और हार्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से, क्रैम्प्स आते हैं। आमतौर पर महिलाओं को इस समय पर पेट, कमर और पैरों में तेज दर्द होता है। अक्सर महिलाएं इसे मैनेज करने के लिए, ओवर-द-काउंटर मेडिसिन की मदद लेती हैं। इन दवाइयों से आपको फौरी तौर पर राहत मिल जाती है। लेकिन, लंबे समय तक इनका इस्तेमाल शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में पीरियड के दर्द को दूर करने के लिए, आपको देसी नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। यहां हम आपको एक ऐसी ही चाय के बारे में बता रहे हैं, जो पीरियड क्रैम्प्स को कम कर सकती है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
पीरियड का दर्द कम करने के लिए घर पर बनाएं यह चाय

- पीरियड के दर्द को कम करने में हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद है। हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है।
- हल्दी में एंटी-स्पास्मोडिक गुण भी होते हैं। इससे पीरियड के दिनों में यूट्रस में होने वाली ऐंठन कम होती है और क्रैम्प्स में आराम मिलता है।
- हल्दी खून को साफ करने का भी काम करती है। इसमें कर्क्युमिन होता है। हल्दी की चाय पीने से खून की कमी भी दूर हो सकती है।
- पीरियड्स के दिनों में अक्सर महिलाओं को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी हो जाती है। हल्दी और अदरक की यह चाय, डाइजेशन को भी सुधारती है। इससे हार्मोनल बैलेंस होता है और फर्टिलिटी में सुधार होता है।
- अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पेट के दर्द और ऐंठन को कम करती है। इससे ब्लोटिंग और इनडाइजेशन भी ठीक होता है।
- अदरक वाली चाय, पीरियड के दर्द और ऐंठन को दूर करके, प्रोस्टाग्लैंडीन के लेवल को कम करती है। यह यूट्रस की मसल्स को आराम देती है।
यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी
पीरियड के दर्द में आराम देगी हल्दी और अदरक की चाय

साम्रगी
- हल्दी- 2 चुटकी
- अदरक- आधा इंच
विधि
- हल्दी और अदरक को पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
- अब इसे छान लें।
- आप इसे दिन में 1-2 बार पी सकती हैं।
- यह चाय पीरियड के दर्द को कम कर सकती है।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
'दिल से इंडियन' सीरीज का यह देसी नुस्खा आपको कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।