Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

पॉल्यूशन के कारण आंखों में हो रही है जलन, ऐसे करें बचाव

<strong>Ways Of Preventing Pollution:</strong> प्रदूषण के कारण आंखों में जलन, खुजली, भारीपन की शिकायत हो रही है तो इन टिप्स की मदद से आप आंखों का ख्याल रख सकते हैं।
Updated:- 2023-11-03, 11:25 IST
HOW TO protect your eyes from air pollution and smog

Ways To Protect Your Eyes From Pollution: राजधानी दिल्ली सहित इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यह हमारी सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। प्रदूषण की चपेट में आने से ओवरऑल हेल्थ को नुकसान पहुंच रहा है।

इसके कारण आंखों में भी परेशानी हो रही है। ज्यादातर लोग आंखों में जलन, खुजली, भारीपन की शिकायत कर रहे हैं। अगर आपको भी प्रदूषण के कारण ऐसी कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इन इन टिप्स की मदद से आप आंखों का ख्याल रख सकते हैं।

प्रदूषण से आंखों को कैसे बचाएं?

How Pollution Affects Eyes

साफ और ठंडे पानी से साफ करें 

आंखों को जलन और खुजली से राहत दिलाने के लिए आप ठंडे पानी से आंखों को धो सकते हैं। इससे आंखों में जमी धूल-मिट्टी निकल जाएगी। आप जब भी बाहर से आएं आंखों को पानी से जरूर धोएं।

हाथों से छूने से बचें

कई बार हम बाहर ट्रैवल करते हैं जिस वजह से हमारे हाथों पर कीटाणु और धूल मिट्टी लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप बिना हाथ साफ किए आंखों को छुएंगे तो इससे संक्रमण हो सकता है। आपको बार-बार आंखों को छूने से बचना चाहिए। आंखों को तब तक न छुए जब तक आप अपने हाथ सैनिटाइजर या हैंड वॉश से धो नहीं लेते।

सनग्लासेस पहनें

सनग्लासेस पहन कर आप आंखों को प्रदूषण से बचा सकते हैं। ऐसे में आप जब भी बाहर निकलें, आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं। इससे काफी हद तक आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

आंखों को रगड़ने से बचें

आंखों में जलन या खुजली महसूस हो तो रगड़ने से बचे, इससे आंखों में जमी धूल-मिट्टी कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकती है।

यह भी पढ़ें-एयर पॉल्यूशन के कारण दिल से जुड़ी हो सकती है ये 3 गंभीर बीमारियां

ड्रॉप का इस्तेमाल करें

EYE DROP

प्रदूषण के कारण अगर बहुत ज्यादा आपकी आंखें ड्राई हो गई है इसमें बार-बार खुजली महसूस हो रही है तो आप आई ड्रॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ड्राइनेस की समस्या दूर होगी और इन्फेक्शन का भी जोखिम कम होगा।

यह भी पढ़ें-दिल्ली में बढ़ी प्रदूषण की मार, जानिए दिल के मरीजों के लिए ये कितना खतरनाक

स्क्रीन टाइम  कम करें

स्क्रीन टाइम को कम करना भी जरूरी है। जब भी आपको ऐसा महसूस हो कि आप प्रदूषण में ज्यादा देर वक्त बिताकर आ रहे हैं तो स्क्रीन टाइम कम कर दें। आंखों को आराम दें। इससे आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।