मेनोपॉज महिला के जीवन में एक ऐसा समय होता है जब उनके शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। हार्मोनल परिवर्तन के कारण नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अक्सर महिलाएं इस दौरान नींद की कमी से जूझती हैं। इससे उनका ओवरऑल हेल्थ खराब होता है।
अगर आप भी मेनोपॉज चरण में हैं और आपको भी नींद बेहतर बनानी है तो हम यहां एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय आपके साथ साझा कर रहे है। इससे आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर की है।
मेनोपॉज के दौरान करें ये काम, नींद नहीं होगी प्रभावित
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि इस दौरान महिलाओं को फाइटोएस्ट्रोजन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। जैसे सोया उत्पाद, दालें, सब्जियां, फल, फ्लैक्स सीड साबुत अनाज। यह नेचुरल यौगिक एस्ट्रोजन लेवल को मेंटेन करने में मदद करते हैं जिससे हॉट फ्लैशेज और नींद में सुधार होता है।
नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए, इससे तनाव में कमी आती है और नींद में भी सुधार होता है। योग वॉकिंग या हल्की एरोबिक एक्सरसाइज फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कोशिश करने की दिन में काम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
यह भी पढ़ें-क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें
- ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करना चाहिए। इससे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप घी, नट्स बीज, मछली वगैरा ले सकती हैं।
- मेनोपॉज के दौरान लो ग्लिसमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखने में मदद करते हैं। इससे मिडनाइट क्रेविंग नहीं होती है और आपकी नींद में खलील नहीं पड़ती।
- ट्राइप्टोफैन युक्त खाद्य पदार्थ नीम की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। इसके लिए आपका कद्दू के बीज, दूध,कैमोमाइल टी, बींस, पीनट, ग्रीन वेजिटेबल ले सकती हैं।
- कैफीन और अल्कोहल के कंजप्शन से बचना चाहिए। यह स्लीप साइकिल को खराब कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-मेनोपॉज में वॉक करने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों