सर्दियों में आप भी करते हैं मॉर्निंग वॉक तो इन बातों का रखें खास ख्याल

सुबह- सुबह वॉक करना काफी अच्छी आदत है। ऐसे में अगर आप भी मॉर्निंग वॉक करते है तो यह आपके सेहत के लिए काफी खास साबित हो सकता है। बता दें कि ठंड के दिनों में भी मॉर्निंग वॉक करना कई बार आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है।
आज के इस आर्टिकल में हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर योगेश जो कि पटना के NMCH में काम करते हैं उन्होंने हमसे कुछ प्वाइंट शेयर किया है। ऐसे में उन्होने हमें बताया है कि ठंड के दिनों में मॉर्निंग वॉक करते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में आप ठंड के दिनों में मॉर्निंग वॉक करती हैं तो आपको किसी भी तरह का दिक्कत नहीं होगी।
कपड़े सही तरीके से पहनें
कई बार हम नार्मल कपड़ों में ही ठंड के दिनों में बाहर चले जाते हैं। बता दें कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको अपने कान को अच्छे से ढकना चाहिए खासकर ठंड के दिनों में। ऐसा करने से आप बीमार भी नहीं होगे और आसानी से मॉर्निंग वॉक भी कर लेगे। सुबह के समय में आपको ऊनी कपड़े पहनना चाहिए। ऐसे में आपको किसी भी तरीका का दिक्कत नहीं होगा।
इसे जरूर पढ़ें: रोजाना सुबह 30 मिनट की सैर आपकी हेल्थ के लिए अद्भुत होती है, जानिए कैसे
सर्दी में कब करना चाहिए वॉक
सर्दियों में आपको थोड़ा लेट से ही बाहर निकलना चाहिए। कई बार हम काफी जल्दी बाहर निकल जाते हैं। इसके कारण भी हम बीमार हो जाते हैं। सुबह में चलने वाली ठंडी हवाओं से हमें बचना चाहिए। अगर ठंडी हवाएं आपको लग गई तो आपको बीमार होने से कोई भी नहीं बचा सकता है। ऐसे में आपको अपना खास तरीके से ध्यान रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:रोजाना सुबह सिर्फ 20 मिनट घूमने से तेजी कम होगा आपका बढ़ता वजन
प्रदूषण से बचें
ठंड के दिनों में होने वाले प्रदूषण से आपको बचना चाहिए। ठंडी हवाएं और प्रदूषण आपके सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आप बीमार भी हो सकती है। बुजुर्ग को इन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर ऐसे मौसम में बुजुर्ग को अपनी सेहत का खास ख्याल चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।