Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:22 AM IST

सेहतमंद रहने के लिए खाते हैं गिलोय, त्रिफला और अश्वगंधा, डॉक्टर से जानें आयुर्वेदिक चीजों को खाने का सही तरीका

  सेहतमंद रहने के लिए आजकल लोग गिलोय, त्रिफला और अश्वगंधा जैसे कई आयुर्वेदिक हर्ब्स को खाते हैं। लेकिन, अगर इन्हें सही तरीके से न खाया जाए, तो इनसे नुकसान भी हो सकते हैं।
Updated:- 2024-08-09, 15:29 IST
right way of eating ayurvedic herbs by expert

आयुर्वेदिक हर्ब्स गुणों की खान हैं। ये औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और इनके सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। आजकल काफी लोग इन हर्ब्स की अहमियत को समझने लगे हैं। इसलिए, कई लोग सेहतमंद रहने के लिए, इन हर्ब्स को डाइट में शामिल करते हैं। मोरिंगा, गिलोय, गुग्गल, अश्वगंधा और त्रिफला जैसे कई आयुर्वेदिक हर्ब्स में सेहत का खजाना छिपा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर इन्हें गलत तरीके से या गलत मात्रा में खाया जाए, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकते हैं। जी हां, कई लोगों को ऐसा लगता है कि आयुर्वेदिक हर्ब्स से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर इन्हें गलत तरीके से लिया जाए, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकते हैं। आयुर्वेदिक हर्ब्स को खाने का सही तरीका क्या है, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

आयुर्वेदिक हर्ब्स को खाने का सही तरीका डॉक्टर से जानें

tulsi water for health

  • आयुर्वेदिक दवाईयां, जड़ी-बूटियां या अन्य चीजें अगर गलत तरीके से या गलत मात्रा में खाया जाए, तो सेहत को नुकसान हो सकता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि बेशक त्रिफला, अश्वगंधा, गुग्गल और भी कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां फायदेमंद होती हैं। लेकिन, इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के और किसी भी मात्रा में खा लेने से नुकसान हो सकता है।
  • इन हर्ब्स की सही मात्रा सभी के लिए अलग-अलग हो सकती है। यह किसी भी व्यक्ति के शरीर की प्रकृति पर निर्भर करती है।
  • इसके विषय में आयुर्वेदिक डॉक्टर आपको सही जानकारी दे सकता है।
  • इन हर्ब्स को किस परेशानी में किस तरह खाना है, यह कई चीजों पर निर्भर करता है। अलग-अलग बीमारियों में इन हर्ब्स को शहद, गुनगुने पानी या छाछ के साथ लेने की सलाह दी जा सकती है। 

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

giloy for weight loss drink

  • अगर आप किसी की देखा-देखी इन हर्ब्स को लेने लगते हैं, तो संभव है कि यह आपको फायदा न पहुंचाए। यहां तक कि कई लोगों को इससे नुकसान भी हो सकता है।
  • आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का सिध्दांत है कि हम सभी एक-दूसरे से अलग हैं और इसलिए, इलाज भी अलग होना चाहिए। 
  • त्रिफला, अश्वगंधा, शतावरी, तुलसी और अन्य आयुर्वेदिक दवाइयों की सही मात्रा डॉक्टर के अनुसार ही निश्चित करें।
  • आमतौर पर ये हर्ब्स फायदेमंद ही होते हैं। लेकिन, सभी के लिए एक ही मात्रा में खाना सही नहीं है। 

यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं यह आयुर्वेदिक चाय, पेट दर्द और गैस समेत 10 बीमारियां होंगी दूर

 

 

आयुर्वेदिक चीजों का सही तरीके और सही मात्रा में इस्तेमाल जरूरी है वरना यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।