क्या आपको पता है पीरियड के दर्द का देसी इलाज? दवाई से ज्यादा असरदार है नानी मां का यह रामबाण नुस्खा

Period Pain Home Remedy: पीरियड के दर्द की वजह से कई बार महिलाओं के लिए रूटीन काम करना भी मुश्किल हो जाता है। क्रैम्प्स की वजह से कई बार महिलाओं के लिए बिस्तर से उठ पाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है।
image

Period Pain Ko Kaise Kam Karein: पीरियड के दर्द को बर्दाश्त करना और उसके साथ डेली टास्क को मैनेज करना कितना मुश्किल हो सकता है, यह आप और मैं हम लड़कियां आसानी से समझ सकती हैं। इन दिनों में कई बार दर्द के मारे बिस्तर से भी उठने की हिम्मत नहीं होती है। कई लड़कियों को इन दिनों में तेज तो कई लड़कियों को नॉर्मल पेन होता है। यह कई चीजों पर निर्भर करता है। ऐसे में पीरियड पेन सभी को एक जैसा होता है, यह कहना गलत होगा। पीरियड क्रैम्प्स को कम करने के लिए अक्सर महिलाएं पेन किलर्स का सहारा लेती हैं। हालांकि लंबे समय तक इन दवाइयों का इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में पीरियड के दर्द को कम करने के लिए आप कुछ देसी नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही देसी नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

पीरियड पेन को कम करने का देसी नुस्खा

causes of period pain

  • पीरियड के दर्द को कम करने में दालचीनी, अदरक और कच्ची हल्दी मदद कर सकती है। ये तीनों ही चीजें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं।
  • दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। यह पीरियड के दर्द को कम करने, पीरियड्स को रेगुलर करने और ब्लड फ्लो को मैनेज करने में मदद करती है।
  • अगर आपको इन दिनों में पेट फूलने या उल्टी की दिक्कत महसूस होती है, तो यह चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
  • इससे एक्ने भी कम होते हैं और पीरियड्स में होने वाली गैस और अपच भी दूर होती है।
  • अदरक में जिंजरॉल होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इससे पीरियड का तेज दर्द कम होता है।
  • अगर आपको पीरियड्स के दिनों में पेट ठीक से साफ नहीं होता है या ब्लोटिंग होती है, तो भी यह मदद कर सकती है।
  • हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करती है, बॉडी को डिटॉक्स करती है और पीरियड पेन को कम करती है।
  • हल्दी एक प्राकृतिक एंटी-स्पास्मोडिक है, जो दर्द और ऐंठन को कम कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Period Pain Home Remedy: पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण है आयुर्वेदिक वैद्य का बताया यह नुस्खा, पेनकिलर की नहीं पड़ेगी जरूरत

पीरियड क्रैम्प्स को कम कर सकता है नानी मां का यह नुस्खा

ginger for period pain

  • एक इंच अदरक, एक छोटा टुकड़ा कच्ची हल्दी और आधा इंच दालचीनी लें।
  • इन तीनों चीजों को पानी में डालकर उबालें।
  • इसे लगभग आधा रह जाने तक उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • इसे पीने से पीरियड क्रैम्प्स में आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दवाइयों नहीं इन देसी नुस्खों से हो सकता है दूर, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें मुश्किल दिनों को आसान बनाने के सीक्रेट्स


पीरियड के दर्द को कम करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। हालांकि, अगर आपको इन दिनों में बहुत तेज दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP