इन 5 चमत्कारी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को अपने आस-पास उगने दीजिए

हमारे आसपास, सड़क के किनारे, बगीचे में या फिर किसी बेकार पड़ी जमीन पर कई तरह के पौधे उगे होते हैं। हम उन्हें खुद ही नष्ट कर देते हैं या किसी और के द्वारा नष्ट होते हुए देखते हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से वे पेड़ पौधे या जड़ी बूटियां हमारे कई जटिल रोगों या समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। शायद आपको इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। जी हां अगर हमें थोड़ा सा ज्ञान हो जाये इनकी उपयोगिता और इनकी अहमियत का तो हम इन्हें सहेज कर इनकी मदद से कई समस्याओं और रोगों को खत्म कर सकती हैं। आज आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुल्तानी हमें 5 बहुत ही आम लेकिन चमत्कारी जड़ी बूटियों के बारे में बताएंगे। तो देर किस बात की आइए हमारे साथ-साथ आप भी इन हर्ब्स के बारे में जानें।
1. अपामार्ग
आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुल्तानी का कहना हैं कि ''मेरी यह सबसे पसंदीदा दवाई है। मुझे इससे प्रेम है क्योंकि यह मानवता के लिए ईश्वर का अद्भुत वरदान है।'' इसके कई कई चिकित्सा उपयोग हैं-
- बिच्छू काट लेने पर दंश स्थान पर इसकी पत्तियों का रस लगाकर इसकी जड़ को घिसने से कुछ ही सेकंड में आराम मिल जाता है। यह बात हमारे देश के सभी किसान भाइयों को पता चल जाए तो वे उस पीड़ा से कितनी आसानी से निपट सकती हैं।
- थायरॉयड की समस्या में इसकी पत्तियों का चूर्ण बहुत लाभ पहुंचाता है।
- सैल्युलाईटिस (शोथ) में इसकी पत्तियों का लेप अद्भुत है।
- अस्थमा में इसकी जड़ का चूर्ण सुबह खाली पेट लेने से शानदार परिणाम मिलते हैं।
- जड़ का चूर्ण या काढ़ा पथरी के लिए सटीक दवाई है।
- इसके बीज पाइल्स और पीरियड्स में अधिक ब्लड आने की अच्छा हर्ब है।
- इसके बीज की दूध में बनाई खीर खाने से बहुत ज़्यादा भूख लगने की समस्या दूर हो जाती है।
- मोटापे में इसकी पत्तियों का चूर्ण बहुत लाभदायक है विशेष रूप से महिलाओं में।
Read more: दवाओं से नहीं बल्कि घर में मौजूद इन 5 हर्ब्स से दूर होगा वायरल फीवर, जानिए कैसे
2. पपीता
पपीता के पत्तों की आज के समय में बहुत डिमांड में है। हर कंपनी इसके पत्तों के जूस का एक्सट्रेक्ट बनाकर बेच रही है क्योंकि यह प्लेटलेट्स की संख्या को बड़ी तेज़ी से बढ़ाता है इसलिए यह जानलेवा डेंगू में बहुत उपयोगी है। इसके पत्तों के रस को डेंगू के रोगी को पिलाने से बहुत लाभ होता है।
- पपीता का फल खाने से पाचन सम्बन्धी समस्या खत्म होती है। कब्ज में यह बहुत लाभ करता है।
- पपीता के सूखे बीज आंतों से जहर को निकालते हैं और यह अपण्डिसाईटिस में बेहद उपयोगी है।
- पपीता के कच्चे फलों से निकाला गया लेटेक्स या रस ट्यूमर और कैंसर में बहुत लाभदायक है।
3. धतूरा
आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुल्तानी का कहना हैं कि ''धतूरा वह अमृत है जिसे हम जहर समझकर नज़रंदाज़ कर देते हैं या डर जाते हैं। हिन्दू धर्म के आराध्य शिवजी का यह बेहद प्रिय है।'' आइए इसके कुछ लाभ मैं आपको बताऊं-
- इसकी पत्तियों को पानी मे उबालकर उस पानी से सिर धोने से जुएं नही पड़तीं।
- इसी पानी से दर्द और सूजन वाली जगह पर सिकाई करने से बहुत आराम मिलता है।
- इसके पूरे पौधे को लेकर उसे सरसो के तेल में पका लें और उस तेल से जोड़ों की मालिश करने से जोड़ों का दर्द कम होता है।
4. अर्क
अर्क या अकव्वा एक बेहद ही उपयोगी हर्ब है। आयुर्वेद में इसे जड़ी बूटियों का पारद कहा जाता है।
- इसकी जड़ की छाल ट्यूमर, सिस्ट, एब्सेस और सभी घावों में बेहद लाभ पहुंचाती है। इसे केवल एक चुटकी की मात्रा में शहद के साथ लिया जाता है।
- इसके पत्तों को गरम करके एड़ी पर बांधने से एड़ियों का दर्द ठीक हो जाता है।
- इसके पत्तों से निकलने वाले दूध को चुभे हुए कांटे या अन्य कोई वस्तु जैसे कांच आदि पर लगाने से वह स्वतः बाहर निकल आती है।
- इसके फूल की पंखुड़ियों को निकालकर बचे हुए भाग को पान में रखकर चूसने से पीलिया और अन्य लिवर रोगों में बहुत आराम मिलता है।
- इसके फूलों का चूर्ण अर्थराइटिस में बहुत लाभदायक है।
Read more: ये 5 हर्ब्स आपको कैंसर के चंगुल में कभी फंसने ही नहीं देंगे
5. अरण्डी यानि कैस्टर
अरण्डी के पौधे के सभी हिस्से विशेष औषधि महत्व के हैं।
- इसकी नई और कोमल लालिमायुक्त पत्तियों का आधा से एक चम्मच रस दूध में मिलाकर लेने से पीलिया में बहुत लाभ होता है।
- इसकी जड़ का काढ़ा बनाकर लेने से पथरी निकल जाती है।
- इसकी जड़ को दूध में पकाकर उस खीर को पीने से जोड़ों का दर्द ठीक होता है।
- इसके बीजों से निकलने वाला तेल कब्ज और आंतों से संबंधित रोगों को ठीक करता है। जोड़ों के दर्द में भी यह तेल बहुत लाभदायक है।
तो देर किस बात की अगर आपको भी आपके घर के आस-पास ऐसे की कुछ हर्ब्स दिखें तो इन्हें नष्ट करने की बजाय इनका सही इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।