करीना अपने बेटे तैमूर को मच्छरों से बचाने के लिए करती हैं ये काम

करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर को मच्छरों से बचाने के लिए एक ऐसा जरूरी काम करती हैं जिससे कोई भी मच्छर तैमूर के आसपास भी नहीं भटकता है। 
Updated:- 2019-03-28, 14:32 IST
kareena protects taimur from mosquitoes

करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर को मच्छरों से बचाने के लिए एक ऐसा जरूरी काम करती हैं जिससे कोई भी मच्छर तैमूर के आसपास भी नहीं भटकता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं इसलिए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। तैमूर अली खान के स्टाइल को लोग अभी से फॉलो करते हैं। तैमूर अली खान के नाम से सोशल मीडिया पर कई हजारों पेज हैं जिन पर उनकी तस्वीरें अपलोड की जाती रहती हैं। कई बार तैमूर अपने पिता सैफ अली खान के साथ मस्ती करते नजर आते हैं तो कभी अपनी मां करीना कपूर खान के साथ दिखाई देते हैं। वैसे ज्यादातर तैमूर अपनी नैनी के साथ नजर आते हैं। इस बार भी तैमूर अली खान अपनी नैनी के साथ नजर आए जिनकी तस्वीरें देख पता चला कि कैसे करीना अपने बेटे से दूर होते हुए भी उसका ख्याल रखती हैं। मुंबई में कई बॉलीवुड सितारे डेंगू और मलेरिया से बीमार पड़ चुके हैं। ऐसे में जाहिर है कि मम्मी करीना नहीं चाहेंगी कि उनके बेटे तैमूर को ऐसा कुछ भी हो। तो चलिए आपको बताते हैं करीना तैमूर को मच्छरों से बचाने के लिए कैसे उनका ध्यान रखती हैं। 

kareena protects taimur from mosquitoes

तैमूर से मच्छर रहते हैं दूर 

ब्लू कलर की टीशर्ट और शॉर्ट्स में तैमूर काफी क्यूट लग रहे थे। वह गाड़ी से अपनी नैनी के साथ उतरे और पैदल-पैदल आगे चलना शुरू कर दिया। इस बीच ट्विस्ट तब आया जब वह पीछे मुड़े और उनकी बैक साइड नजर आई। तैमूर की टीशर्ट पर पीछे की तरफ सफेद रंग का एक गोल पैच लगा हुआ था। इस पैच को देखने के बाद सब बस यही सोच रहे थे कि आखिर ये क्या चीज है और इसे तैमूर की पीठ पर क्यों लगाया गया है? अगर बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो तैमूर की पीठ पर लगाया गया यह पैच दरअसल एक मॉस्कीटो पैच है। इसका इस्तेमाल मच्छरों और कीड़े मकोड़ों को बच्चों से दूर रखने के लिए किया जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: तो इस वजह से सारा अली खान के साथ फिल्म शूटिंग पर नहीं आईं मां अमृता सिंह 

kareena protects taimur from mosquitoes

तैमूर के हाथ में घास के तिनकों को देख कर कयास लगाया जा रहा है कि वह शायद किसी नेचर ट्रिप से लौटे हैं। प्ले स्कूल्स इस तरह की ट्रिप आयोजित कराते हैं ताकि बच्चे प्रकृति को करीब से समझ सकें। वैसे भी तैमूर आउटडोर एक्टिविटीज में खूब सक्रिय रहते हैं, उनकी ज्यादातर तस्वीरें देखकर यही लगता है। तैमूर की फुटबॉल, बैडमिंटन और घुड़सवारी करने के दौरान खींची गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।