होली का त्यौहार हम काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। वही, कई बार होली का रंग हमारे आंखों में चला जाता है जिससे आंखों में काफी ज्यादा दर्द होता है। इस विषय पर हमने हमारे एक्सपर्ट एनएमसीएच अस्पताल के ओफ्थल्मोलॉजिस्ट डॉक्टर योगेश से बातचीत की है। उन्होंने हमें कुछ आसान टिप्स की जानकारी दी।
आप में से कई लोग होंगे जो होली में स्किन की परेशानियों से बचने का इलाज तो कर लेते हैं लेकिन आंखों की देखभाल करना भूल जाते हैं। कई लोगों को रंग के कारण एलर्जी का भी सामना करना पड़ता होगा। ऐसे में एक्सपर्ट की ओर से बताई गई कुछ बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।
आंखों के आसपास तेल लगाएं
कई लोग होली के दिन सिर्फ शरीर पर ही तेल लगाते है। आपको आंखों के आसपास याद से तेल लगाना चाहिए। ऐसा करने से रंग आंखों में जल्दी नहीं जाता है। साथ ही रंग को छुड़ाने में भी आसानी होती है। ( होली के दौरान त्वचा को दें खास देखभाल )
इसे भी पढ़ें: होली से पहले नई-नवेली दुल्हन इस तरह करें अपनी त्वचा और बालों की देखभाल
आंखों को न धोएं
गलती से आंखों में रंग चला जाता है तो कई लोग आंखों को पानी से धो लेते है। ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पूरी आंखों में रंग चला जाता है और यह ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आपको आई क्लीनर ड्रॉप का इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी मदद से रंग आसानी से आंखों से निकल जाएंगा।
इसे भी पढ़ें: होली के बाद इस तरह करें स्किन केयर
आंखों को रगड़ें नहीं
कई बार हमें रंग के कारण जलन होने लगती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा हो तो भूलकर भी आंखों को रगड़े नहीं। ऐसा करने से रंग आंख में फैल जाता हैं। अगर आंखों में रंग चला जाए तो कॉटन के कपड़े की मदद से आंखों को साफ करें।
होली खेलते समय सावधानी बरतें
हमें सावधानी के साथ होली खेलना चाहिए। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि केमिकल युक्त रंग न खरीदें इस प्रकार के रंगों के कारण ही आपको स्किन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik