क्या आपको PCOD है और आप सोच रही हैं कि आप कंसीव नहीं कर पाएंगी?
अगर ऐसा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि PCOD के साथ भी आप आराम से नेचुरली कंसीव कर सकती हैं। PCOD में होने वाले हार्मोनल बैलेंस और ओवरी सिस्ट के कारण पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और इस वजह से महिलाओं के लिए कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि PCOD की वजह से आप प्रेग्नेंट नहीं हो पाएंगी। बेशक यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है पर सही डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलावों के जरिए, आप आसानी से मां बन सकती हैं। गायनेकोलॉजिस्ट की बताई बातों का ध्यान रखकर आप PCOD और PCOS में भी नेचुरली कंसीव कर पाएंगी। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि पीसीओडी में महिलाएं इंसुलिन रेजिस्टेंस से भी परेशान रहती हैं। इसके कारण शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है, ब्लड शुगर लेवल पर असर होता है और मोटापा बढ़ता है। लेकिन, डाइट में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को शामिल करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होगा और ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होगा।
कंसीव करने के लिए हेल्दी वेट मेंटेन करना जरूरी है। ऐसे में अगर आपको PCOD है और आप प्रेग्नेंट होने के बारे में सोच रही हैं, तो सबसे पहले वजन कम करने की कोशिश करें। PCOD में वजन आसानी से बढ़ जाता है। हेल्दी डाइट, योगा और रोजाना 5 हजार कदम चलकर आप आसानी से वजन कम कर सकती हैं। डाइट में रिफाइंड शुगर, कार्ब्स और प्रोसेस्ड फूड्स को पूरी तरह अवॉइड करें।
PCOD में पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और इसलिए ओव्युलेशन डेज की पहचान करना मुश्किल होता है। इस कारण भी कंसीव करने में दिक्कत आती है। इसलिए, पीरियड्स को नियमित करने की कोशिश करें। इसके लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी है, मोटापा कम करना और जीवनशैली से जुड़ी आदतों में बदलाव करना है।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के कितने दिनों बाद कंसीव करने के चांसेज ज्यादा होते हैं? डॉक्टर से जानें
यह विडियो भी देखें
हल्दी, एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड है। शरीर में बढ़ा हुआ इंफ्लेमेशन कई दिक्कतों का कारण बन सकता है और इसकी वजह से कंसीव करने में भी मुश्किल आती है। सुबह खाली पेट कच्ची हल्दी को पानी में उबालकर पिएं। इससे पीरियड्स नियमित करने, वजन कम करने और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
तनाव किसी भी बीमारी के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है। खासकर, PCOD और तनाव का सीधा संबंध है। खान-पान में हेल्दी चीजों को शामिल करें, प्राणयाम करें और तनाव से दूर रहें। इससे आप आसानी से कंसीव कर पाएंगी।
PCOD में जल्दी प्रेग्नेंट होने के के लिए गायनेकोलॉजिस्ट के बताए टिप्स पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।