herzindagi
image

Period Pain Home Remedy: पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण है आयुर्वेदिक वैद्य का बताया यह नुस्खा, पेनकिलर की नहीं पड़ेगी जरूरत

पीरियड का दर्द महिलाओं को हर महीने परेशान करता है और काफी महिलाएं इसके लिए, ओवर-द-काउंटर पेनकिलर्स लेती हैं। इसे कम करने में कई देसी नुस्खे भी मदद कर  सकते हैं। यहां हम आपको आयुर्वेदिक वैद्य के एक ऐसे ही रामबाण नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-03-31, 12:51 IST

Period Pain Kam Karne Ka Gharelu Nuskha: पीरियड पेन...उफ्फ...मेरे और आपकी तरह हर लड़की समझ सकती है कि यह कितना मुश्किल होता है। पीरियड के दिनों में होने वाली मुश्किलों के बारे में अक्सर बात नहीं की जाती है या फिर अक्सर लड़कियों को इसे चुपचाप बर्दाश्त करने की सलाह दे दी जाती है। लेकिन, हम लड़कियां इस बात को बेशक समझ सकती हैं कि पीरियड पेन को बर्दाश्त कर पाना बहुत मुश्किल होता है और उसके साथ अपने डेली टास्क को मैनेज कर पाना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। ऐसे में अक्सर लड़कियां ओवर-द-काउंटर मेडिसिन का सहारा लेती हैं। लेकिन, हर महीने पेनकिलर्स लेना भी सेहत के लिहाज से सही नहीं है। ऐसे में पीरियड के दर्द को कम करने के लिए आपको घरेलू नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। यहां हम आपको एक ऐसे ही रामबाण नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो पीरियड पेन को कम करने में मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पीरियड के दर्द को दूर कर सकता है नानी मां का यह नुस्खा

period pain causes and facts

  • पीरियड के दर्द को दूर करने में यह घरेलू नुस्खा मदद कर सकता है। इसमें आपको जीरा, अजवाइन, सेंधा नमक, हींग और घी का इस्तेमाल करना है। ये सभी चीजें गुणों से भरपूर होती हैं और सभी की रसोई में मौजूद होती है।
  • जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं। यह पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।
  • जीरा, यूट्रस कंट्रैक्शन को आसान बनाता है। इससे जमे हुए खून को बाहर निकलने में मदद मिलती है और क्रैम्प्स कम होते हैं।
  • जीरे में मौजूद गुण, ब्लोटिंग को भी कम करते हैं। इससे इंफ्लेमेशन भी कम होता है।
  • जीरा, खून की कमी को भी दूर करता है। पीरियड के दिनों में अक्सर महिलाओं को गैस और ब्लोटिंग हो जाती है। इसे दूर करने में भी जीरा और अजवाइन दोनों फायदेमंद हैं।
  • अजवाइन, डाइजेशन को सुधारती है। इससे पीरियड्स के दिनों में होने वाला दर्द कम होता है। अजवाइन पेट दर्द, ऐंठन और कमर दर्द दूर करने के साथ ही, पेट साफ करने में भी मदद करती है।
  • हींग में हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह पीरियड पेन में आराम देती है। इससे ब्लोटिंग भी कम होती है।
  • घी में पीरियड पेन को कम करने और शरीर को ताकत देने का काम करता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी

पीरियड क्रैम्प्स में बेहद असरदार है यह घरेलू नुस्खा

jeera for period pain

  • आधा टीस्पून भुना हुआ जीरा और अजवाइन लें।
  • आप इन दोनों चीजों का पाउडर भई ले सकती हैं।
  • इसमें 2 चुटकी हींग और चौथाई चम्मच सेंधा नमक डालें।
  • इसे घी में अच्छे से भूनें और फिर गुनगुने पानी के साथ खा लें।
  • इससे पीरियड के दर्द में आराम मिलेगा।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- डियर लेडीज ! पीरियड्स का दर्द अब नहीं करेगा बेहाल, नानी मां की बताई इस देसी चाय का देखिए कमाल

 

'दिल से इंडियन' सीरीज का यह देसी नुस्खा आपको कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।