herzindagi
image

खाना खाते ही फूलने लगता है पेट और आती हैं खट्टी डकारे? इस देसी नुस्खे से दुरुस्त होगा डाइजेशन

खाना खाते ही पेट फूलना, खट्टी और गैस बनना कमजोर पाचन की निशानी है। इसे दूर करने में घरेलू नुस्खे काफी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही देसी नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लोटिंग और डाइजेशन से जुड़ी अन्य दिक्कतों को कम कर सकता है।  
Editorial
Updated:- 2025-04-21, 23:55 IST

खाना खाते ही पेट फूलना, खट्टी और गैस बनना कमजोर पाचन की निशानी है। अपच और पेट में गैस बनना, गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से हो सकता है। भारी खाने, अनहेल्दी जीवनशैली और फिजिकल एक्टिविटी के कम होने के कारण लोगों को गैस और एसिडिटी हो जाती है। इसे दूर करने में घरेलू नुस्खे काफी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही देसी नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लोटिंग और डाइजेशन से जुड़ी अन्य दिक्कतों को कम कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

स्मैली फार्ट, खट्टी डकार और पेट की गैस को कम कर सकता है यह देसी नुस्खा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • इलायची पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करती है। इससे कब्ज, गैस, एसिडिटी और खट्टी डकारे दूर होती हैं। यह ब्लोटिंग को दूर करती है।
  • इलायची मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। अगर खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है, तो यह बेहद फायदेमंद है।
  • हल्दी, आंतों की मसल्स को आराम देती है और इससे गट हेल्थ में सुधार होता है।
  • फ्लैक्स सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं और गट इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।
  • सौंफ डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन को बढ़ाती है और गैस को कम करती है।
  • तिल के बीजों में जिंक होता है। यह गट लाइनिंग को रिपेयर करने में मदद करते हैं।
  • कद्दू के बीज जिंक से भरपूर होते हैं। इससे गट हेल्थ में सुधार होता है।
  • सूरजमुखी के बीज, गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
  • अजवाइन पेट के दर्द और ऐंठन को दूर कर सकती है। इससे पेट में फंसी हुई गैस और पेट का एसिड दूर होता है।
  • अजवाइन, ब्लोटिंग और अपच को दूर करने में फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- रोजाना ठीक से साफ नहीं होता है पेट? 7 दिनों तक पिएं इस आयु्र्वेदिक हर्ब की चाय, डाइजेशन होगा दुरुस्त

ब्लोटिंग और खट्टी डकार को कम कर सकता है यह मुखवास

elaichi health benefits

सामग्री

  • इलायची पाउडर- आधा टीस्पून
  • अदरक पाउडर- आधा टीस्पून
  • हल्दी- आधा टीस्पून
  • फ्लैक्स सीड्स- 2 टेबलस्पून
  • तिल के बीज- 2 टेबलस्पून
  • सौंफ के बीज- 2 टेबलस्पून
  • कद्दू के बीज- 1 टेबलस्पून
  • सूरजमुखी के बीज- 1 टेबलस्पून
  • अजवाइन- 1 टीस्पून

यह विडियो भी देखें

विधि

  • एक कटोरे में फ्लैक्स, सौंफ, तिल, कद्दू और सूरजमुखी के बीज को भिगो दें।
  • इसमें हल्दी, अदरक पाउडर और इलाचयी पाउडर मिलाएं।
  • अब इसे आधा घंटे के लिए छोड़ दें।
  • इससे बीज मुलायम होंगे।
  • अब इन बीजों को ड्राई रोस्ट करें।
  • अब इसमें अजवाइन के बीज मिलाएं।
  • इसे ठंडा होने दें।
  • इसे मील्स के बाद 1 टीस्पून लें।
  • इससे पेट की गैस, ब्लोटिंग और इनडाइजेशन दूर होगा।

 

यह भी पढ़ें- पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट ने कर दिया है परेशान? रामबाण है रसोई में रखा यह एक बीज

 

ब्लोटिंग और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।