स्ट्रेस न चाहते हुए भी हम सभी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। घर-परिवार, ऑफिस, रिश्ते, फ्यूचर और भी न जाने किन-किन बातों को लेकर हम तनाव में रहते हैं। कई बार तो हम उन चीजों को लेकर भी स्ट्रेस लेते हैं, जिन पर हमारा कोई कंट्रोल ही नहीं है। खासकर, वर्कप्लेस स्ट्रेस आजकल लोगों की सेहत पर तेजी से असर डाल रहा है। काम के तनाव और दबाव का असर लोगों की हेल्थ पर हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की कई खबरें सामने आ रही हैं। काम के प्रेशर के बीच, सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। काम के दबाव की वजह से अगर आपकी भी सेहत खराब हो रही है, तो आप एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स की मदद लें। इस बारे में मेंटल हेल्थ कोच प्रीति देसाई जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड मेंटल हेल्थ कोच और काउंसलर हैं।
वर्कप्लेस स्ट्रेस से सेहत नहीं होगी खराब, इन टिप्स की लें मदद (How to cope up with stress at work)
- वर्कप्लेस स्ट्रेस के चलते अक्सर लोग खान-पान पर ध्यान नहीं देते हैं। कई बार जल्दी में सुबह नाश्ता स्किप हो जाता है और दिन में भी खाने का वक्त नहीं मिलता है।
- आपको बता दें कि डाइट सही न होने की वजह से भी स्ट्रेस और काम से डील करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, खाना-पीना बिल्कुल न छोड़ें। समय से खाना-पीना किसी भी काम से ज्यादा जरूरी है।
- ऑफिस में अपने साथ फ्रूट्स और हेल्दी ड्रिुंक्स को साथ रखें। इसे बीच-बीच में लेना आपको सेहतमंद रहने में मदद कर सकता है।
- खुद को समय देना भी बहुत अहम है। कई बार लोग वर्कप्लेस पर काम के तनाव में रहते हैं और घर पर भी काम के प्रेशर को लेकर ही परेशान रहते हैं। इस वजह से अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं और सेहत खराब होने लगती है।
यह भी पढ़ें- स्ट्रेस और एंग्जायटी से हैं परेशान? डाइट में करें कुछ खास बदलाव
- काम के दबाव के चलते, कई बार स्ट्रेस लेवल इतना बढ़ जाता है कि नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। नींद पूरी न होने के चलते भी स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है। इसलिए, 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
- ऑफिस के काम को घर पर न करें। कभी-कभार ऐसा करना अलग बात है। लेकिन, अगर आप रोज ऐसा कर रहे हैं, तो इसका आपकी सेहत पर असर हो सकता है।
- वर्कप्लेस स्ट्रेस से डील करने के लिए, काम और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बहुत जरूरी है।
- रोजाना मेडिटेशन और योग को समय जरूर दें। इससे स्ट्रेस लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है।
- अगर आप ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में बिना झिझके किसी से बात करें।
वर्कप्लेस स्ट्रेस को मैनेज करने में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों