जरा रुकिए! अश्वगंधा की पत्तियों का बिना सोचे-समझे कर रही हैं इस्तेमाल, तो FSSAI की इस चेतावनी पर दें ध्यान

आयुर्वेदिक हर्ब्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और आजकल लोग इस बात की अहमियत को समझने लगे हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक हर्ब्स को डाइट में शामिल करने का चलन काफी बढ़ गया है। अश्वगंधा एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है। इसकी जड़ को बेहद फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा को स्ट्रेस रिलीविंग प्रॉपर्टीज और नींद लाने में मदद करने वाली औषधि के रूप में जाना जाता है। अगर आप भी अश्वगंधा या इससे बनने वाले सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको FSSAI की इस चेतावनी पर ध्यान देना चाहिए। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक सख्त एडवाइजरी जारी कर अश्वगंधा की पत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। चलिए आपको बताते हैं कि FSSAI की तरफ से जारी की गई चेतावनी में क्या कहा गया है?
FSSAI ने अश्वगंधा के बारे में जारी की क्या चेतावनी?
FSSAI issues an advisory regarding the use of Ashwagandha (Withania somnifera) in food products. Per the 2016 Regulations, only Ashwagandha roots and their extracts are permitted for use in health supplements and nutraceuticals. #FSSAIAdvisory #Nutraceuticals pic.twitter.com/eLUhma35Z9
— FSSAI (@fssaiindia) April 20, 2026
FSSAI की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में साफतौर पर अश्वगंधा की पत्तियों के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि 2016 में जारी रेगुलेशन के मुताबिक, हेल्थ कंपनीज को हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स में सिर्फ अश्वगंधा की जड़ों और उसके अर्क के इस्तेमाल की इजाजत है। इसकी पत्तियों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। हालांकि, कई सप्लीमेंट्स में इसकी पत्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका
जड़ का किया जा सकता है इस्तेमाल
इस नए नियम के अनुसार, अश्वगंधा की जड़ों का इस्तेमाल काफी हद तक सुरक्षित है और इसकी जड़ या जड़ से बने प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं है, लेकिन पत्तियों से बनने वाले प्रोडक्ट्स बैन किए गए हैं।
अश्वगंधा सभी के लिए नहीं होता फायदेमंद
अश्वगंधा बेशक फायदेमंद होता है, लेकिन इसके किस हिस्से का इस्तेमाल करना है, कितना इस्तेमाल करना है और किन लोगों को इस्तेमाल करना है, ये जानना बहुत जरूरी है। इसके ज्यादा या गलत इस्तेमाल से कई नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में बिना एक्सपर्ट की सलाह के इसे नहीं लेना चाहिए। इसमें कई ऐसे कंपाउंड्स भी होते हैं, जो कुछ खास हेल्थ कंडीशन वाले लोगों को नुकसान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अश्वगंधा का सेवन करने से पहले जान लें ये नुकसान
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।