Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

Health Tips:बारिश के मौसम में इन 3 बीमारियों के लिए रामबाण है ‘पपीते का जूस’

बारिश के मौसम में अगर आप खुद को डेंगू फीवर, पाचर की परेशानी और नसों में सूजन की परेशानी से बचाना चाहती हैं तो यह जूस जरूर पीएं। 
Updated:- 2019-07-28, 13:33 IST
papaya leaf juice dosage for low platelet count

बारिश का मौसम बेशक अपने साथ तरावट लेकर आता हो मगर इस मौसम में बहुत सारी बीमारियां भी साथ आती हैं। इनमें से कुछ बीमारियां छोटी होती हैं और सरलता से ठीक हो जाती हैं वहीं कुछ ऐसी होती हैं जो विराल रूप धारण कर लें तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है। वैसे इन गंभीर बीमारियों का सही समय पर इलाज हो जाए तो आप ठीक हो सकते हैं। वैसे इस मौसम में आप कुछ घरले उपाय कर के भी आप कुछ बीमारियों से दूर रह सकती हैं। बहुत सारे घरेलू उपाय है जो आपको इस मौसम में होने वाले फंगल इंफैक्शन, खांसी, बुखार, दर्द से राहत दे सकते हैं। मगर, एक ऐसा फल है जो खुद तो बेहद फायदेमंद है ही साथ ही इस फल की पत्तियां भी बहुत फायदेमंद हैं। यदि आप इस फल की पत्तियों के जूस का सेवन करती हैं तो आप बारिश के मौसम में होने वाली बहुत सारी बीमारियों से बच जाएंगी। दरअसल हम बात कर रहे हैं पपीते की पत्तियों का। पपीते की पत्तियों में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए बारिश में होने वाली बीमारियों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद है। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:ग्‍लोइंग त्‍वचा चाहिए तो पपीते के बीज से बनाएं फेस मास्‍क

Dengue Fever Prevention With Papaya leaf Juice

डेंगू बुखार में फायदेमंद 

हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि पपीते की पत्तियां विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। बारिश के मौसम में मच्छरों के काटने से डेंगू फीवर बहुत तेजी से फैलता है। इस फीवर का ट्रीटमेंट सही वक्त पर न किया जाए तो इससे जान भी जा सकती है। वैसे तो डेंगू फीवर का डॉक्टरी इलाज बहुत जरूरी है मगर, इस बुखार से कमजोर पड़े इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने और ब्लड प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के लिए आपको पपीते के पत्ते का सेवन करना चाहिए। आप बारिश के मौसम में डेंगू फीवर नहीं होने पर भी दिन में 2 बार पपीते के पत्ते का जूस पी सकती हैं। इससे आप डेंगू बुखार के प्रभाव से खुद को दूर रख सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:पपीते को इन 6 चीजों के साथ मिलाकर लगाने से पलभर में हो जाएगी दूर स्किन की डार्कनेस

 

डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधाने के लिए 

इस मौसम में उमस के कारण खाने को पचाना आसान नहीं होता । कई लोगों को तो इस मौसम में उल्टी और पेट दर्द की प्रॉब्लम रहती है। पपीते के पत्ते में ऐमिलेज, काइमोपापेन और पापेन होता है। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारता है और साथ ही पेट की हर समस्या को दूर करता है। इतना ही नहीं खाने के पचाने की शक्ति को भी इस जूस के द्वारा बढ़ाया जा सकता है। 

papaya leaf juice dosage

सूजन कम करने के लिए 

बारिश के मौसम में तरावट और ठंडी हवाओं के कारण जोड़ों में दर्द और नसों में सूजन की शिकायत बहुत सारे लोगों को हो जाती है। कई लोगों को इस मौसम में हड्डियों के एठने की परेशानी भी हो जाती है। ऐसे में अगर आप पपीते का जूस पीती हैं तो इससे आपको बहुत फायदा हो सकता है। 

 

कैसे पीएं पपती के जूस 

पपीते का जूस निकालना बहुत आसान है। आपको इसके पत्तों को पीस कर इसका जूस निकालना है। मगर, यह काफी कड़वा होता है।इसलिए इसके जूस को 2 से 3 चम्मच सादे पानी में मिला कर पी लें। दिन में 2 बार आप ऐसा कर सकती हैं। इस जूस को 2 दिन तक आप इस्तेमाल कर सकती हैं। ज्यादा कड़वा लगे तो आप 1 चम्मच शहद मिला कर इस जूस को पी सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।