Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

Gharelu Nuskhe: 5 घरेलू उपाय अपनाएं जीभ के छालों से राहत पाएं

अगर आप जीभ या मुंह के छालों की समस्या से जूझ रही हैं तो आपको एक बार इन 5 घरेलू नुस्खों को जरूर आजमा कर देखना चाहिए। इनसे आपको काफी आराम मिलेगा। 
Updated:- 2019-07-27, 11:16 IST
chale ki dawa patanjali

आपने ने कभी न कभी जीभ या मुंह के छालों का दर्द तो सहा ही होगा। यह बेहद दर्दनाक होते हैं। जब तक जीभया मुंह में छाला होता है कोई खाने की चीज तो दूर की बात है पानी तक जुबान पर काटे की तरह चुभता है। यहां तक कि बात तक करने में बहुत तकलीफ होती है। वैसे मुंह या जीभ के छाले खुद ब खुद ठीक हो जाते हैं मगर, कई बार ऐसा होता है कि यह लंबे समय तक ठीक नहीं होते। बल्कि बार-बार दांत लग जाने से इनकी स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ जाती है। ऐसे में छालों को ठीक करने के लिए बहुत सारी दवाएं आती हैं मगर, इन दवाओं से मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है। यदि आप जीभ या मुंह के छालों को नैचुरली ठीक करना चाहती हैं तो आप इन आसान घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। इन्हें अपना कर आप जीभ और मुंह के छालों से झटपट निजात पा जाएंगी। तो चलिए इन नुस्खों के बारे में जानते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:जब जल जाए जीभ, तो तुरंत अपनाएं ये 5 उपाय!

chale ki tablet

एप्पल साइडर वेनिगर 

एप्पल साइडर वेनिगर में एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होती हैं। यदि आप इसे रोज पीती हैं तो आपको किसी भी तरह के इनफैक्शन से लड़ने ताकत मिलती हैं। घर में सिरका बनाने का आसान तरीका जानिए

सामग्री 

  • 1 ग्लास पानी 
  • 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर 
  • शहद 

इसे जरूर पढ़ें: जीभ को तालु पर सिर्फ '1 मिनट' लगाने से कुछ ही दिनों में दूर हो जाती है चेहरे की झुर्रियां

 

विधि 

सब से पहले पानी गरम करें और उसमें एप्पल साइडर वेनिगर डालें इसके बाद पूरे दिन इस पानी को सिप करते रहें। आप स्वाद के लिए शहद भी डाल सकती हैं। शहद डालना जरूरी नहीं है। पानी में एप्पल साइडर वेनिगर डाल कर भी काम चल सकता है। आपको दिन में दो बार ऐसा करना चाहिए। मुंह के छालों को '2 दिन' में गायब करता है दादी मां का ये नुस्‍खा

 

 

नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग 

नारियल का तेल भी एंटीफंगल होता है। इसमें जो एलिमेंट्स होते हैं वह मुंह के छालों को खत्म करते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज आपके शरीर में मॉजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालती हैं। आपको जीभ के छालों में राहत चाहिए तो आपको 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल मुंह लेकर उसे जीभ से चारों ओर मुंह के अंदर घुमाना चाहिए। ऐसा आपको सुबह उठकर खाली पेट करना है। 10 से 15 मिनट तक ऐसा करने के बाद आपको इसे मुंह से बाहर निकाल देना है। नारियल तेल लगाने के फायदे जानिए

दही 

दही आपकी बॉडी में प्रोबायोटिक्स को बूस्ट करता है। यह सेहतमंद बैक्टीरियाज के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इससे आपको मुंह या जीभ में छाले नहीं होते हैं। इसके लिए आपको 1 छोटा चम्मच दही लेकर अपने मुंह में रखना है। 5 मिनट तक इसे मुंह के अंदर ही रखें और फिर इसे बाहर निकाल दें। ऐसा अगर आप 3 दिन तक लगातार करती हैं तो आपकी जीभ का छाला एकदम ठीक हो जाएगा। 

zaban ke chale ka ilaj

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा को सोडियम बिकारबोनेट कहा जाता है। यह आपके जीभ के छाले को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए आपको ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा लेना है और इसे आप 1 ग्लास पानी में डाल दें। इस पानी से आपको दिन में 2 से 3 बार कुल्ला करना होगा। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

 

लहसुन 

लहसुन में एक कम्पाउंड होता है जिसे एलिसिन कहा जाता है। एलिसिन एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीबायोटिक प्रोपर्टीज से भरपूर होता है। यह आपके जीभ और मुंह के छालों में बहुत आराम पहुंचाता है। इसके लिए आपको एक जवां लहसुन लेना है और उसे अच्छे से चबाना चाहिए। ऐसा आप दिन में 2 से 3 बार करें। चबाने के बाद आप लहसुन को निगल भी सकते हैं और चाहें तो थूक भी सकते हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।