पीरियड्स के मुश्किल दिन बनेंगे आसान, करें ये 4 काम

पीरियड्स महिलाओं के शरीर में हर महीने होने वाला एक नॉर्मल प्रोसेस है। लेकिन, इसके बारे में खुलकर बात करने में आज भी काफी झिझक है। ऐसे में महिलाओं को खुद भी नहीं पता है कि इन दिनों में अपना ख्याल कैसे रखना है। पीरियड फ्लो, पेन और साइकिल पर, आपके खान-पान, जीवनशैली, हार्मोनल इंबैलेंस और नींद समेत कई चीजों का असर होता है। शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी और तनाव समेत कई चीजें, आपके इन मुश्किल दिनों को और भी मुश्किल बना सकती हैं। ऐसे में इन बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है। पीरियड पेन से राहत पाने और इन दिनों को मैनेज करने में एक्सपर्ट के बताए टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
घी वाला पानी पिएं

पीरियड्स के दिनों में 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 टीस्पून घी मिलाकर पिएं। घी, हेल्दी फैट्स और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। घी वाला पानी पीने से पेट का दर्द और ऐंठन कम होती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इससे पीरियड के दिनों में आने वाले क्लॉट्स भी कम होते हैं।
तिल और गुड़ खाएं
पीरियड्स के दिनों में तिल और गुड़ खाना फायदेमंद होता है। इन दोनों चीजों की तासीर गर्म होती है और इससे यूट्राइन क्रैमप्स कम होते हैं। ये दोनों की चीजें, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। इससे नियमित पीरियड्स की समस्या दूर होती है और पीरियड पेन और ऐंठन भी कम होता है। यही नहीं, ये मेंस्ट्रुअल ब्लीडिंग को भी कंट्रोल करने में कारगर है।
नाभि में तेल की मसाज करें

पीरियड पेन को कम करने में यह नुस्खा रामबाण की तरह काम करता है। इससे पीरियड पेन कम होता है और यूट्राइन मसल्स रिलैक्स होती हैं। पीरियड पेन को कम करने के लिए, नाभि और इसके आस-पास सरसों के गुनगुने तेल की कुछ बूंदें डालें और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे दर्द कम होगा।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
प्राणयाम करें
पीरियड पेन को कम करने के लिए, प्राणायाम की मदद लें। शीतली और भ्रामरी प्राणायाम, दिमाग को शांत करते हैं और शरीर को भी आराम देते हैं। इससे पीरियड का दर्द कम होता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड में कम आता है फ्लो, मदद कर सकता है यह 1 घरेलू नुस्खा
एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स, पीरियड्स के मुश्किल दिनों को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।