herzindagi
image

पीरियड का दर्द दवाइयों नहीं इन देसी नुस्खों से हो सकता है दूर, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें मुश्किल दिनों को आसान बनाने के सीक्रेट्स

Period Pain Home Remedy: पीरियड्स के दिनों में कुछ महिलाओं को असहनीय दर्द होता है। इस दर्द की वजह से वे अपने रूटीन काम भी सही तरह से नहीं कर पाती हैं और इसे मैनेज ककने के लिए पेनकिलर्स का सहारा लेती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताए कुछ सीक्रेट नुस्खों से पीरियड पेन कम हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-03-15, 15:28 IST

Period Cramps Door Karne Ka Nuskha: पीरियड के दिनों में कुछ महिलाओं को तेज और असहनीय दर्द होता है। इस दर्द का असर, महिलाओं के डेली रूटीन पर भी होता है। पीरियड पेन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर हर महीने आपको इन दिनों में तेज दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके पीछे कई हेल्थ कंडीशन्स हो सकती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर हर महीने आपको दिन में 3 पेन किलर्स लेने की जरूरत पड़ रही है या हैवी फ्लो की वजह से हर घंटे पैड बदलना पड़ रहा है, तो ये दोनों ही बातें सही नहीं हैं। पीरियड पेन को मैनेज करने के लिए दवाइयों की जगह इन आयुर्वेदिक टिप्स की मदद लें। इसे टिप्स के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

इन हर्ब्स का सेवन करेगा मदद

shatavari for period pain
पीरियड्स के दिनों में अर्जुन की छाल, मुलेठी, शतावरी, आंवला, गुलकंद जैसे हर्ब्स और किशमिश, अंजीर, बादाम जैसे मेवे के साथ ही काली मिर्च और हल्दी जैसे मसाले पीरियड पेन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये सभी चीजें कई तरह के जरूरी न्यूट्रिएंट्स, शरीर को ताकत देते हैं, इंफ्लेमेशन और पीरियड के दिनों में होने वाली ऐंठन को कम करते हैं। ये सभी चीजें एक्ने, पीरियड पेन, पीएमएस, एंग्जायटी, मूड स्विंग्स और हार्मोनल इंबैलेंस को भी दूर करती है।

मलासन में पिएं घी वाला गुनगुना पानी

एक्सपर्ट का कहना है कि गुनगुने पानी में एक टीस्पून A2 गाय का घी डालें और इसे मलासन में बैठकर पिएं। इससे वात बैलेंस होता है और पीरियड पेन कम होने में मदद मिलती है। इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है, कब्ज दूर होती है और हार्मोनल बैलेंस भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी

तेल से करें मसाज

यह विडियो भी देखें

oiling in belly button
मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स के लिए वात दोष काफी हद तक जिम्मेदार होता है। इसे मैनेज करने के लिए, तेल मसाज मदद कर सकती है। सुबह एक्सरसाइज करने से पहले तेल की मसाज करें। इसके अलावा, पीरियड के दिनों में नाभि में कुछ बूंद तेल डालने से भी मदद मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स के दर्द में पेन किलर लेना सही है? डॉक्टर से जानें

 

पीरियड पेन को मैनेज करने में ये आयुर्वेदिक नुस्खे मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इन दिनों में बहुत तेज दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।