Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

आपके चेहरे के आगे चांद की चमक भी पड़ जाएगी फीकी, हेल्दी स्किन के लिए फॉलो करें ये टिप्स

स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में एक्सपर्ट के बताए कुछ खास टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव, चेहरे पर चमक लाने और दाग-धब्बों को कम करने के लिए जरूरी है।
Updated:- 2025-02-25, 21:05 IST
image

चांद सा खूबसूरत चेहरा भला किस लड़की की ख्वाहिश नहीं होता है। खूबसूरत और बेदाग चेहरे के लिए, महिलाएं लाख कोशिशें करती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि कुछ चीजों के लिए हम बहुत कोशिश करते हैं। लेकिन, क्योंकि हमारी कोशिश सही दिशा में नहीं होती है, इसलिए हमें सही रिजल्ट्स नहीं मिल पाते हैं। ग्लोइंग स्किन की कोशिश करना भी उन्हीं में से एक है। अक्सर महिलाएं ये नहीं जानती हैं कि महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स में नहीं, बल्कि छोटे-छोटे हैक्स में निखरी त्वचा का राज छिपा है। स्किन टाइप के हिसाब से स्किन की सही केयर करना बहुत जरूरी है। लेकिन, साथ ही खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ ऐसे हैक्स भी हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बों को कम करके, स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही हैक्स के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं ये टिप्स, आप भी आजमाएं

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt.Radhika Goel (@dt.radhikagoel)

  • दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, डाइजेशन दुरुस्त होता है और चेहरे पर भी निखार आता है।
  • खाने से पहले कम से कम 1 कटोरी सलाद खाएं। सलाद में अलग-अलग सब्जियों को शामिल करें। इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। सब्जियां, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर का अच्छा सोर्स होती हैं।
  • हफ्ते में तीन बार सब्जियों का जूस पिएं। इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। आप चुकंदर, गाजर, पालक और भी कई सब्जियों का जूस पी सकती हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • स्किन को हेल्दी बनाने के लिए, हाइड्रेशन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स जरूरी हैं। अपनी डाइट में इन्हें जरूर शामिल करें।
  • चेहरे पर बर्फ रगड़ें या बर्फ के पानी में चेहरा डिप करें। इससे चेहरे की पफीनेस दूर होती है और ऑयली स्किन पर एक्स्ट्रा ऑयल नहीं आता है। इससे स्किन टाइट भी होती है और एजिंग के साइन्स भी कम होते हैं।

 यह भी पढ़ें- सब पूछेंगे दमकते चेहरे का राज, रोज सुबह करें ये 2 योगासन

effect of sugar on  body

  • डाइट में अधिक शुगर को शामिल न करें। इससे भी स्किन हेल्थ पर असर होता है।
  • रोजाना सनस्क्रीन लगाएं। यह भी स्किन केयर के लिए बहुत जरूरी है।
  • एवाकाडो, बादाम, अखरोट, बेरीज और किवी को डाइट में शामिल करें। ये सारी चीजें स्किन हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती हैं।
  • डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और बायोटिन से भरपूर चीजों को शामिल करें। ये सभी चीजें, स्किन को अंदर से पोषण देती हैं।
  • हार्मोन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए, सीड्स और नट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं।

 

यह भी पढ़ें- चेहरे पर निखार ला सकते हैं ये 4 ड्रिंक्स, सुबह पीने से मिलेगा पूरा फायदा


इन टिप्स की मदद से आप हेल्दी, बेदाग और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।