Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

सर्दियों में अस्थमा के मरीज करें यह मुद्रा, सांसों की दिक्कत में मिल सकता है आराम

सर्दियों के मौसम में अस्थमा के मरीजों को दम मुद्रा करना प्रभावी हो सकता है। इससे सांसों की दिक्कत में आराम मिलता है।
Updated:- 2025-01-06, 13:47 IST
image

सर्दियों में अस्थमा की समस्या बढ़ जाती है। सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। दरअसल इसके पीछे कई कारण है जैसे ठंडी हवा, मोल्ड, पोलन ग्रेन। अगर आप भी अस्थमा के मरीज हैं और सांसों की दिक्कत से बचना चाहते हैं तो आपको एक खास मुद्रा का अभ्यास करना चाहिए।

योगा एक्सपर्ट नुपूर रोहातगी बताती हैं कि सर्दियों में दमा मुद्रा का अभ्यास करना चाहिए। यह एक प्राचीन योग मुद्र है जो सांसों से संबंधित समस्याओं से तुरंत राहत प्रदान करता है। यह श्वसन प्रणाली को सुधारने में मदद करता है और शरीर को उचित ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करता है। चलिए जानते हैं इसका अभ्यास कैसे करना चाहिए।

दमा मुद्रा के फायदे

asthma relief mudra

  • श्वसन मार्ग में रुकावट कम होती है,यह मुद्रा सांस की नलिका को खोलने में मददगार है।
  • इससे ब्रॉन्कियल ट्यूब रिलैक्स होती हैं। सांसों की नली और फेफड़ा डिटॉक्सिफाई होता है।
  • दमा मुद्रा श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है,जिससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर होता है।
  • सांसों पर नियंत्रण पाने के साथ ही तनाव को कम करने में मदद करता है

यह भी पढ़ें-HIIT से नहीं मिल रहा रिजल्ट, तो इन गलतियों से बचें जरा

कैसे करें दमा मुद्रा?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DrNoopur Rohatgi|Yoga&Homoeopathy (@yogabydrnoopur)

  • आराम से शांत स्थान पर बैठ जाएं।
  • आप पद्मासन, या वज्रासन में बैठ सकते हैं।
  • अब दोनों हथेलियों को आमने सामने रखें।
  • दोनों हाथों की उंगुलियों को इस तरह से मोड़ें कि दोनों हाथों की मध्य अंगुलियों का पिछला हिस्सा आपस में मिल जाए।
  • बाकी की अंगुलियों को ऐसे ही रहने दें।
  • अब आखें बंद कर लें और गहरी सांस लें।
  • सांसों पर ध्यान कंद्रित करें, सांस लें और छोड़ें।
  • इस मुद्रा का अभ्यास कम से कम 10 से 15 मिनट हर रोज करें।
  • शुरुआत में थोड़ी देर करें लेकिन धीर-धीरे इसकि अवधि बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें-लेग प्रेस या स्क्वॉट्स, जानिए लोअर बॉडी के लिए कौन सी एक्सरसाइज है ज्यादा फायदेमंद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।