पैरों में दर्द एक आम समस्या है, जो हर उम्र के लोगों को परेशान कर सकती है। चाहे आप लंबे समय तक खड़े रहने, ज्यादा चलने या किसी अन्य वजह से इस समस्या का सामना कर रहे हों, यह दर्द न केवल हमारी एनर्जी को प्रभावित करता है, बल्कि आपके जीवन की गुणवत्ता को भी कम कर देता है।
ऐसे में जरूरत होती है इस दर्द का परमानेंट इलाज करने का, जिसे किसी दवा के जरिए नहीं बल्कि एक्सरसाइज से किया जा सकता है। वैसे तो बहुत सारी एक्सरसाइज हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप काफ रेज एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से यकीनन आपको फायदा होगा।
काफ रेज एक्सरसाइज कैसे होती है?
काफ रेज एक्सरसाइज एक ऐसा व्यायाम है, जो आपके पैरों के पिछले हिस्से की मांसपेशियों, यानी काफ मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है। यह व्यायाम चलने, दौड़ने, खड़े रहने जैसी रोजमर्रा की गतिविधियों में आपकी ताकत और सहनशक्ति को बेहतर बनाता है।
साथ ही, यह आपके एंकल्स और पैरों की स्थिरता को भी सुधारता है। इसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है और इसे रोजाना करने से कई सारे फायदे मिलते हैं। बस आपको इसे करने का सही तरीका मालूम होना चाहिए।
काफ रेज एक्सरसाइज करने का तरीका
सामान्य काफ रेज कैसे करें?
- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें।अपने हाथों को बैलेंस के लिए दीवार या कुर्सी पर रख सकते हैं।
- अब धीरे-धीरे अपनी एड़ी को जमीन से ऊपर उठाएं।15 बार दोहराएं अपने पंजों के बल खड़े हो जाएं। इसमें कुछ सेकंड के लिए रुकें।फिर धीरे-धीरे अपनी एड़ी को नीचे लाकर प्रारंभिक स्थिति में लौटें। इसे 1और 3 सेट्स करें।
सिंगल लेग काफ रेज कैसे करें?
- सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर को थोड़ा ऊपर उठाएं।
- अब सिर्फ एक पैर के पंजों के बल पर खड़े हो जाएं और धीरे-धीरे एड़ी को ऊपर उठाएं।
- इसमें कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे अपनी एड़ी को नीचे लाएं।
- इसे 10-12 बार करें और फिर पैर बदलकर दोहराएं।
बोर्ड काफ रेज कैसे करें?
- मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों के पंजों को मैट पर रखें, जिससे आपके एड़ी जमीन से थोड़ी ऊंची हो।
- अब एड़ी को नीचे लाकर काफ मसल्स को खींचें और फिर पंजों के बल पर ऊपर उठें।
- इसे 10-15 बार दोहराएं और 3 सेट्स करें।
काफ रेज एक्सरसाइज के फायदे
- काफ रेज आपके काफ मसल्स को मजबूत बनाते हैं, जो आपके पैरों की स्थिरता को बढ़ाते हैं। यह व्यायाम आपके चलने, दौड़ने और कूदने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है।
- काफ रेज के दौरान पैरों में रक्त का संचार बढ़ता है, जिससे मांसपेशियां और ऊतक अच्छी तरह से ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं। यह मांसपेशियों के विकासमें मदद करता है।
- रोजाना काफ रेज करने से काफ मसल्स और एंकल्स की मांसपेशियां टोन होती हैं, जिससे आपके पैरों का आकार सुंदर और मजबूत होता है।
- यह व्यायाम आपके पैरों की हड्डियों और जोड़ों को भी मजबूत करता है। यह खासतौर से उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो लंबे समय तक खड़े रहते हैं या चलने की गतिविधियों में शामिल होते हैं।
- काफ रेज से आपके टखने मजबूत होते हैं और यह टखने के मोच और चोटों से बचाव करता है। यह खासतौर से एथलीट्स और उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो रनिंग या उच्च-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते हैं।
- इस एक्सरसाइज से आपके बैलेंस और शरीर के दूसरे हिस्सों के साथ कोआर्डिनेशन में सुधार होता है, जो खेलों में मददगार होता है।
- काफ रेज एक अच्छी मांसपेशी-बिल्डिंग एक्सरसाइज है। इसे नियमित रूप से करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
काफ रेज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें
काफ रेज एक्सरसाइज को अपने रोजाना के वर्कआउट रूटीन में शामिल करना आसान और प्रभावी है। अगर आप इनका नियमित रूप से अभ्यास करते हैं, तो आप जल्दी ही इसके फायदों को महसूस करेंगे।
शुरुआत में, इसे 10-15 बार करके 2-3 सेट्स करें और धीरे-धीरे सेट्स और रेप्स की संख्या बढ़ाएं। यह एक्ससाइज आपके पैरों को न केवल मजबूत और टोन करेगा, बल्कि आपको हर दिन के कार्यों को करने में भी मदद करेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों