गोल-मटोल चेहरे की वजह से ज्यादा लगती है उम्र? फेस फैट घटाने के लिए रोज करें ये 2 एक्सरसाइज

अगर चेहरे के मोटापे की वजह से आपकी उम्र ज्यादा लगती है, तो डाइट और रूटीन में कुछ बदलाव के साथ, फेशियल एक्सरसाइज भी जरूरी है। फेस फैट और डबल चिन को कम करने के लिए रोजाना ये 2 एक्सरसाइज करें।
image

क्या गोल-मटोल गालों और डबल चिन की वजह से आपकी उम्र ज्यादा नजर आती है?

क्या डबल चिन को छिपाने के लिए आप मेकअप हैक्स ढूंढ रही हैं?

क्या चेहरे की चर्बी को कम करने की आपकी सभी कोशिशें फेल हो रही हैं?

अगर ऐसा है, तो आपको फेस फैट को छिपाने के बजाय इसे कम करने की कोशिश करनी चाहिए। फेशियल फैट के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें कोर्टिसोल हार्मोन का बढ़ा होना, गलत खान-पान और नींद की कमी भी शामिल है। चेहरे के मोटापे की वजह से उम्र भी ज्यादा लगती है और इसके कारण कई बार पूरे चेहरे का लुक खराब होने लगता है। डाइट और रूटीन में कुछ बदलावों के साथ, फेस फैट को कम करने के लिए, फेशियल एक्सरसाइज भी जरूरी है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों की चर्बी कम करने के लिए, अलग-अलग एक्सरसाइज जरूरी है। किसी भी एक एक्सरसाइज से पूरे शरीर की चर्बी कम करना मुश्किल है। ऐसे में आप शरीर के जिस हिस्से का फैट कम करना चाहते हैं, उस एरिया की चर्बी कम करने वाली एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान दें। फेस फैट और डबल चिन को कम करने के लिए रोजाना ये 2 एक्सरसाइज करें। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

स्पून सी सॉ

spoon exercise for face fat

  • फेस फैट को कम करने के लिए यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।
  • इसे करने के लिए आपको एक चम्मच की जरूरत होगी।
  • अपने होंठों से चम्मच को पकड़ें।
  • अब इसे ऊपर-नीचे करें।
  • बहुत अधिक वजन वाला चम्मच न पकड़ें।
  • नॉर्मल से वेट वाला चम्मच इस एक्सरसाइज के लिए परफेक्ट रहेगा।
  • इसे सी सॉ की तरह ऊपर नीचे करें।
  • इससे फेस फैट कम होगा।
  • खासकर डबल चिन को कम करने में यह एकदम परफेक्ट है।
  • इससे आपको परफेक्ट जॉलाइन मिल सकती है।

यह भी पढ़ें-उम्र से कम आएंगी नजर, रोज करें ये फेशियल एक्सरसाइज

बलून पोज

balloon pose for face fat

  • इसके लिए आपको मुंह के अंदर हवा भरनी है।
  • इससे अपने दोनों गालों को फुलाएं।
  • अब सांस को कुछ सेकेंड के लिए रोकें।
  • अपनी दो उंगलियों को होंठों पर रखें ताकि हवा बाहर न जाएं।
  • इससे फेस फैट कम होने में मदद मिलेगी।
  • इसे आपको 5-10 बार रोजाना करना है।
यह भी पढ़ें- चेहरे का मोटापा कम करने के लिए रोज सुबह करें ये 2 एक्सरसाइज

चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए आप इन एक्सरसाइज की मदद ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP