त्योहारों के मौके पर ज्यादातर हम ट्रेडिशनल लुक को कैरी करते हैं। त्योहारों की बात करें तो बसंत पंचमी आने वाली है और इस मौके पर हम लुक में चार चांद लगाने के लिए चूड़ियां पहनते हैं। चूड़ियों के रंग में ज्यादातर लाल रंग को खूब पसंद किया जाता है।
लाल रंग की चूड़ियों में आपको कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इन्हें आप अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं लाल रंग की चूड़ियों के खास डिजाइंस और बताएंगे इन चूड़ी सेट के नए और खास डिजाइंस-
हैवी वर्क वाली चूड़ी पहनना पसंद करती हैं तो मारवाड़ी चूड़े से मिलता-जुलता चूड़ी सेट आप लाल रंग की चूड़ियों और कुंदन डिजाइन के कंगम की मदद से आसानी से बना सकती हैं। इसमें आप चाहे तो बारीक शिमर की चूड़ियां या कांच वाली हरे रंग की चूड़ियां भी लाल रंग के साथ मिला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Choodi Set Designs: लाल, हरी और पीले रंग वाली चूड़ी सेट के ये नए डिजाइंस हैं खास, बसंत पंचमी पर आएंगे काम
आजकल लटकन डिजाइन की चूड़ियां भी मार्केट में आपको काफी देखने को मिल जाएंगी। इस तरह के लटकन में आपको मिरर वर्क ज्यादातर देखने को मिल जाएगा। इस तरह के लाल रंग के कंगन के साथ हरे और पीले रंग में आपको कई डिजाइन वाली चूड़ियां देखने को मिल जाएंगी। बसंत पंचमी के मौके पर आप लाल के साथ कई अन्य रंग भी चूड़ी में शामिल कर सकते हैं।
क्लासी और मिनिमल डिजाइन की चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं तो इस तरीके की बारीक शिमर या प्लेन रेड कलर की चूड़ी के साथ आप केवल प्लेन डिजाइन वाले डायमंड के कंगन को पहन सकती हैं। आप चाहे तो चूड़ियों के बीच में भी इसी तरह से डायमंड वाली पतली चूड़ी को इस्तेमाल करके चूड़ी सेट बना सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Bangle Designs: पंजाबी लुक को पूरा करेंगे चूड़ी के ये नए सेट, देखें डिजाइंस
लाल में आपको हल्के और गहरे में कई वैरायटी में कलर ऑप्शन देखने को नजर आ जाएंगे, लेकिन आप इनके साथ में पर्ल डिजाइन की चूड़ियां और कंगन भी पहन सकती हैं। इस तरह में आप चाहे तो लाल रंग में ही पर्ल वाली चूड़ी खरीद सकती हैं। इसके अलावा आपको मीडियम और चौड़े डिजाइन में कई गोल्डन कलर के कंगन मिल जाएंगे।
अगर आपको बसंत पंचमी के लिए लाल रंग की चूड़ी के ये नए डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: zuppy, amazel designs, mirraw,
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।