ऑफिस वियर से लेकर कैजुअल आउटिंग तक, महिलाएं कॉटन कुर्ती पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। यही कारण है कि कॉटन कुर्ती सेट का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। जाहिर है कॉटन की कुर्तियां हल्की होती हैं और पसीना जल्दी सोखती है, जिससे गर्मियों में पहनने के लिए कॉटन की कुर्तियां सबसे बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। आरामदायक होने के साथ-साथ ये कुर्तियां स्टाइलिश और फैशनेबल भी लगती हैं। इनमें आपको फ्लोरल प्रिंट्स, सिंपल कट्स और अलग-अलग शेड्स मिल जाएंगे, जो आपके लुक को निखार सकते हैं। यहां जिन कॉटन कुर्तियों के बारे में हमने आपको बताया वह पूरे सेट यानी पैंट और दुपट्टा सेट के साथ आते हैं। आप इन कुर्तियों को पहनकर कॉलेज, ऑफिस, कैजुअल या किसी फंक्शन में जा सकती हैं। अमेजन पर भी इन कॉटन कुर्तियों को यूजर्स ने काफी बढ़िया रेटिंग दी है, तो आइए बिना किसी देरी देखते हैं इन बेहतरीन कॉटन कुर्ती सेट के विकल्पों की लिस्ट। ये कुर्तियां आपकी स्टाइल स्ट्रीट का अहस हिस्सा बन सकती हैं।
गर्मियों में कॉटन कुर्तियां क्यों बेहतर मानी जाती हैं?
गर्मियों में अगर आप कोई मोटा फैब्रिक वाला कपड़ा पहन लें, तो गर्मी और पसीने से बुरा हाल हो जाता है। यही कारण है कि गर्मियों में महिलाएं हल्के फैब्रिक वाले कपड़े को पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। इसलिए कॉटन फैब्रिक से बनी कुर्तियां की डिमांड गर्मियों में ज्यादा रहती है। कॉटन फैब्रिक हल्का होता है और पसीने को जल्दी सोखने में भी मदद करता है, जिससे इन कुर्तियों को लंबे समय तक पहन सकते हैं और इन्हें पहनकर गर्मी भी नहीं लगती है। यही कारण है ऑफिस से लेकर कॉलेज जाने वाली महिलाएं ज्यादातर कॉटन की Kurti पहनना पसंद करती हैं। कॉटन की कुर्तियां ना केवल पहनने में कंफर्टेबल होती हैं, बल्कि ये स्टाइलिश डिजाइन में आती हैं, जो आपको फैशनलेबल लुक देने में मदद करती है।
Top Ten Products
Aurelia White Paisley Printed Cotton Regular Kurta for Women
यह कुर्ती सेट दुपट्टा के साथ आती है, जो 100% कॉटन फैब्रिक से बनी है। गर्मियों में पहनने के लिए यह कुर्ती सेट एक बेहतरीन विकल्प है। आप इस कुर्ती को लंबे समय तक पहन सकती हैं। यह स्ट्रेट कट डिजाइन में आती है, जो पतले लोगों पर ज्यादा अच्छी लगती है। इस कुर्ती पर खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट का काम किया हुआ है, जो इस कुर्ती को क्लासी टच देता है। इस कुर्ती में आपको एक व्हाइट पलाजो और एक दुपट्टा साथ मिलता है। हालांकि, आप चाहे तो इस कु्र्ती को जींस पर भी पेयर कर सकती हैं। ऑफिस लेकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों व महिलाओं के लिए ये कुर्ती सेट एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
01
W for Woman Off-White Floral Printed Pure Cotton Straight Kurta and Pants Co-ord Set
अगर आप ऑफिस वियर के लिए कुछ तलाश रही हैं, तो यह सिंपल कॉटन की कुर्ती एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस कुर्ती पर फ्लोरल प्रिंट का काम किया हुआ है, जो इस कुर्ती की खूबसूरती को निखारने का काम करती है। रेगुलर फिट में आने वाली यह कुर्ती 100% प्योर कॉटन से बनी है, जो पहनने में बहुत ज्यादा आरामदायक होती है और आप इस लंबे समय तक पहन सकती हैं। इसका वी-नेक डिजाइन इस कु्र्ती को एलिगेंट लुक देता है। आप इस कुर्ती सेट ऑफिस के अलावा कैजुअल वियर या रोजाना पहनने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
02
MEERA FAB Women's Floral Printed Pure Cotton Kurta with Palazzo & Dupatta
अगर आप स्ट्रेट कट डिजाइन वाली कुर्ती पहनना पसंद करती हैं, तो आपको ये कुर्ती सेट पसंद आ सकती है। इस कुर्ती में आपको एक पलाजो और दुपट्टा साथ मिलता है, जो आपको लुक को कंप्लीट करता है। इसका दुपट्टा सिंपल ब्लू कलर में आता है और कुर्ती पर फ्लोरल प्रिंट का काम किया हुआ है। 100% कॉटन फैब्रिक से बनी यह कुर्ती काफी हल्की होती है और पसीना भी जल्दी सोखती है, जिससे गर्मियों में पहनने के लिए यह कुर्ती सेट एक अच्छा विकल्प हो सकती है। किसी को गिफ्ट करने के लिए भी यह कुर्ती सेट एक अच्छा विकल्प है।
03
Arayna Women's Floral Printed 100% Cotton Kurti Palazzo Pants Set With Dupatta
अगर आपको सिंपल डिजाइन और व्हाइट कलर पसंद है, तो आप यह कुर्ती सेट चुन सकती हैं। व्हाइट कलर की इस कुर्ती पर ब्लू कलर से फ्लोरल प्रिंट का काम किया हुआ है, जो देखने में क्लासी लुक देता है। इस कुर्ती सेट के साथ आपको एक दुपट्टा और पलाजो भी मिलता है। गर्मियो में पहनने के लिए यह कुर्ती सेट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह 100% कॉटन से बनी कुर्ती है। इस कुर्ती में गर्मी कम लगती है, जिससे आप इसे ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के दौरान पहन सकती हैं।
04
Arayna Women's Floral Printed 100% Cotton Kurti Palazzo Pants Set With Dupatta
अगर आपको फ्लोरल प्रिंट वाली कुर्तियां पहनना पसंद है, तो डुअल टोन वाली यह कुर्ती आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। इस कुर्ती में आपको एक पैंट और दुपट्टा मिलता है। इसके कुर्ती विद Dupatta पर भी फ्लोरल प्रिंट का काम किया हुआ है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। यह 100% कॉटन से बनी कुर्ती है, जो हल्की होती है और पसीना जल्दी सोखती है। इस कारण गर्मियों में पहनने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है। आप इस कुर्ती के साथ मिनिमल ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं, जो आपके लुक में चार-चांद लगा सकती है
05
KLOSIA Women Printed V-Neck A-Line Kurta and Pant Set with Dupatta
वी-लाइन वाली यह कुर्ती सेट ऑफिस वियर या कैजुअल आउटिंग के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। इस कुर्ती के साथ आपको एक पैंट और दुपट्टा भी मिलता है। इस कुर्ती के साथ-साथ इसके पैंट और दुपट्टा पर भी फ्लोरल प्रिंट का काम किया हुआ है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। यह कुर्ती सेट कॉटन फैब्रिक से तैयार किया हुआ है, जो गर्मियों में पहनने के लिए एक बेहतर विकल्प है। इस कुर्ती सेट में आपको 4 अलग-अलग साइज मिलते हैं। किसी को गिफ्ट करने के लिए भी यह कुर्ती सेट एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
06
ANNI DESIGNER Women's Rayon Blend Straight Solid Kurta with Pant & Dupatta
अगर आपको सिंपल डिजाइन की कुर्ती पसंद है, तो आप इस कुर्ती सेट को चुन सकती है। इसका डिजाइन काफी प्रोफेशनल है। यह कुर्ती सेट ऑफिस पहनकर जाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसके साथ आपको सेम कलर की पैंट और एक दुपट्टा मिलता है। कुर्ती और पैंट दोनों सिंपल आते हैं, जिस पर किसी तरह का प्रिंट नहीं किया हुआ है,लेकिन इस कुर्ती के दुपट्टे में फ्लोरल और लाइन प्रिंट का काम किया हुआ है।
07
Nermosa Women Printed A-Line Kurta Pant With Dupatta
अगर आप ए-लाइन डिजाइन वाली कुर्ती पहनना पसंद करती हैं, तो यह कुर्ती आपको पसंद आ सकती है। इसके साथ एक पैंट और दुपट्टा मिलता है। इस कुर्ती पर फ्लोरल प्रिंट किया हुआ है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। आप इस कुर्ती को कैजुअल आउटिंग या किसी फंक्शन-पूजा में पहन सकती हैं। गर्मियों में पहनने के लिए यह कुर्ती सेट एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस कुर्ती में आपको अलग-अलग साइज भी उपलब्ध है।
08
Nermosa Block Printed Kurta set for Women with Dupatta
गर्मियों में लाइट कलर पहनना ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में लाइट ब्लू कलर की यह कुर्ती सेट आप ऑफिस वियर या कैजुअल आउटिंग के लिए चुन सकती हैं। इस कुर्ती के साथ आपको एक दुपट्टा और पैंट मिलता है। इस कुर्ती पर किया हुआ फ्लोरल प्रिंट देखने में काफी खूबसूरत लगता है। यह कुर्ती कॉटन से बनी है और काफी हल्की है। यह पसीना जल्दी सोखती है, जिससे गर्मियों में पहनने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। इस कुर्ती का राउंड नेक डिजाइन इसमें एलिगेंट टच देता है।
09
Amazon Brand - Myx Women's Mughal Guldasta Print Kurta Pant Set with Dupatta
लाइट ब्लू कलर की यह कुर्ती काफी खूबसूरत है। इस पर बेहद खूबसूरती से फ्लोरल प्रिंट का काम किया हुआ है, जो इस कुर्ती को आकर्षक बनाती है। आप इसे पूजा या किसी फंक्शन में पहन सकती हैं। इस कुर्ती में आपको प्लस साइज भी मिल जाएगा। यह कुर्ती गर्मियों में पहनने के लिए एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि यह हल्के फैब्रिक से बना है, जो जल्दी पसीना सोखता है। इसका वी-नेक डिजाइन इस कुर्ती को क्लासी टच देता है। आप इस कुर्ती के साथ मिनिमल ज्वेलरी को पेयर कर सकती हैं।
10
समर सीजन के लिए कौन से प्रिंट की कुर्तियां ट्रेंड में रहती हैं?
कॉटन कुर्तियों में आपको अलग-अलग प्रिंट डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन इनमें फ्लोरल प्रिंट वाली कॉटन कुर्तियां ज्यादा पसंद की जाती है। कुर्तियों पर बने छोटे-बड़े फूलों वाले प्रिंट्स आपको फ्रेश और फेमिनिन लुक दे सकते हैं। ये कुर्तियां ऑफिस से लेकर कॉलेज तक जाने वाली लड़कियों के लिए परफेक्ट हो सकती है। हालांकि, इसके अलावा भी कुछ प्रिंट्स हैं, जो पसंद किए जाते हैं। इनमें हैंड ब्लॉक प्रिंट (इनमें बघरू, सांची और अज्रक प्रिंट का काम किया जाता है।), बुटी प्रिंट्स (इसमें इकत डिजाइन बना होता है।) और ज्योमेट्रिक प्रिंट्स (ये टाई एंड डाई और डिटेल्ड बॉर्डर प्रिंट्स में आती हैं।) शामिल हैं। गर्मियों के मौसम में ये सभी प्रिंट्स कुर्ती को क्लीस और एलिगेंट टच देती है।
कॉटन कुर्ती सेट्स को मॉडर्न एक्सेसरीज के साथ कैसे स्टाइल करें?
अगर आप ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग के लिए कॉटन कुर्ती पहन रही हैं, तो आप कुछ शानदार एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश टच दे सकती हैं। मान लीजिए आप कोई हल्के या सॉलिड प्रिंट वाली कुर्ती पहन रही हैं, तो इस पर आप चांदबाली, ऑक्सिडाइज्ड झुमके आदि पहन सकती हैं। इसके अलावा आप हैंडबैग या स्लिंग बैग साथ रख सकती हैं, जिसमें आप अपना जरूरी मेकअप या अन्य कोई सामान रख सकती हैं। फुटवियर में आप जूट की सैंडल्स पहन सकती हैं या इसके अलावा कोल्हापुरी चप्पल भी पहन सकती हैं। आप Cotton की कुर्ती के साथ आने वाले दुपट्टे को नेक स्कार्फ की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप मिनिमल मेकअप और आखिर में सनग्लास का इस्तेमाल कर सकती हैं।
किस स्टाइल की कुर्तियां गर्मियों में पहनने के लिए ज्यादा कंफर्टेबल होती हैं?
कॉटन कुर्तियों में आजकल ए-लाइन, स्ट्रेट कट और अनारकली स्टाइल कुर्तियां ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि गर्मियों में इनमें से कौन से स्टाइल की कुर्तियां पहनना ज्यादा कंफर्टेबल होता है? तो चलिए हम सबसे पहले ए-लाइन कुर्तियों की बात कर लेते हैं। तो इस स्टाइल की कुर्तियां थोड़ी खुली-खुली होती है। इससे हवा आसानी से पास होती है और गर्मी भी कम लगती है। वहीं स्ट्रेट कट डिजाइन वाली कुर्तियां भी काफी पसंद की जाती हैं, क्योंकि ये सिंपल लेकिन क्लासी लुक देती है। ऑफिस या कॉलेज जाने वाली महिलाएं स्ट्रेट फीट कुर्तियां पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अनारकली कुर्तियां भी बहुत लोकप्रिय है, लेकिन अनारकली में ज्यादा कपड़ा होता है, जिस कारण गर्मियों में इसे पहनने पर गर्मी लग सकती है। ऐसे में अगर देखा जाए तो ए-लाइन और स्ट्रेट कट वाली कुर्तियां गर्मियों के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- BIBA ब्रांड के Anarkali Suit सेट्स के साथ पा सकती हैं रॉयल लुक
- इन Afghani Salwar Suit के साथ गर्मी में मिल सकता है आकर्षक और आरामदायक लुक!
- Vat Savitri 2025 पर पारंपरिक लुक के लिए आज़मा सकती हैं ये Saree!
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।